Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

तारातला हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई नौ, घायलों और मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का ऐलान

उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और मामले की जांच जारी है

25 Jun 2026

तारातला हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई नौ, घायलों और मृतकों के परिजनों को सहायता राशि का ऐलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि अब तक मलबे से 29 लोगों को बाहर निकाला गया है। इनमें नौ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को विधानसभा में घटना का पूरा ब्यौरा देते हुए कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, घायलों को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु के अनुसार, उपचाराधीन 20 लोगों में 15 की स्थिति स्थिर है। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि एक व्यक्ति की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और सेना के जवान लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। बचाव दलों ने आशंका जताई है कि मलबे में अभी कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन घायलों की स्थिति बातचीत करने लायक थी, उनसे हादसे के संबंध में जानकारी ली गई है। उन्होंने कहा कि मृतकों के जीवन की भरपाई किसी आर्थिक सहायता से नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहयोग देगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृत श्रमिकों के परिजनों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी ने हादसे को लेकर पूर्ववर्ती सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के कारण कोलकाता को असुरक्षित बना दिया गया। मुख्यमंत्री ने गार्डनरीच हादसे का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और सेना को नहीं बुलाया गया था तथा भारी लोहे के बीम काटने के लिए पर्याप्त आधुनिक मशीनें भी उपलब्ध नहीं थीं।
मुख्यमंत्री शुभेंदु ने दावा किया कि तारातला गोदाम के निर्माण से जुड़े दस्तावेजों में नगर निगम के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले में किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा
मुख्यमंत्री ने एक व्यक्ति काली का भी नाम लिया, जिसे उन्होंने नगर निगम के पूर्व मेयर का निजी सहायक बताया। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि नगर निगम में भवन निर्माण योजनाओं की स्वीकृति में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और मामले की जांच जारी है।
ये हादसा बुधवार दोपहर को हुआ था। तब निर्माणाधीन गोदाम की छत ढह गई थी और कई मजदूर नीचे दब गए थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तारातला हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई नौ
उन्होंने कहा कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और मामले की जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News