Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

तारातला गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15

प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी संभावित स्थानों की पूरी तरह जांच नहीं हो जाती, तब तक राहत एवं बचाव अभियान जारी रहेगा

26 Jun 2026

तारातला गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15

कोलकाता। कोलकाता के तारातला स्थित बी-2 ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने की घटना के लगभग दो दिन बाद भी राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। लोहे के भारी बीम काटकर और कंक्रीट के विशाल स्लैब हटाकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश की जा रही है। शुक्रवार सुबह हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई।
बचाव दल ने बुधवार दोपहर से अब तक कुल 33 लोगों को मलबे से बाहर निकाला है। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई मजदूर मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। गुरुवार देर रात मलबे से दो और शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आज तड़के एसएसकेएम अस्पताल में उपचाराधीन मन्नू कुमार (19) और साहिल सरदार (19) की मौत हो गई।
बिहार के मुंगेर निवासी मन्नू कुमार को बुधवार को मलबे से जीवित निकाला गया था। गुरुवार रात उनका ऑपरेशन भी किया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद शुक्रवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे पहले उनके भाई घी कुमार (17) की भी इस हादसे में मौत हो चुकी है, जबकि उनके पिता अस्पताल में उपचाराधीन हैं। इसके अलावा घायल गणेश कालिंदी (45) की भी शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
अब तक हादसे में मरने वालों की पहचान कृष्ण चौधरी (30), रोहित चौधरी (40), राहुल चौधरी (17), चंद्रमा चौधरी (60), पप्पू रजक (40), असगर हुसैन (55), साहिल सरदार (19), घी कुमार (17), हसन इमाम (44), गणेश कालिंदी (45), नवीन सिंह (44), मन्नू कुमार (19) और स्वपन मंडल (53) के रूप में हुई है। इसके अलावा दो शवों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
एसएसकेएम अस्पताल में अभी भी 18 घायल भर्ती हैं। परिजनों का दावा है कि उनके परिजन अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। बचाव अभियान के तहत आज सुबह रेलवे की गैस कटर मशीनों की मदद से लोहे के बीम काटे जा रहे हैं। साथ ही थर्मल रडार का उपयोग कर मलबे के नीचे दबे लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी संभावित स्थानों की पूरी तरह जांच नहीं हो जाती, तब तक राहत एवं बचाव अभियान जारी रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तारातला गोदाम हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 15
प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी संभावित स्थानों की पूरी तरह जांच नहीं हो जाती, तब तक राहत एवं बचाव अभियान जारी रहेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News