Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कर्ज में डूबे दम्पति ने की आत्महत्या

पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के सटीक समय और कारणों का खुलासा हो सकेगा

18 Jan 2026

कर्ज में डूबे दम्पति ने की आत्महत्या

कोलकाता। महेशतल्ला थाना अंतर्गत 15 नंबर वार्ड स्थित 20 फुट रोड इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक आवासीय फ्लैट से दंपति के शव बरामद किए गए। बंद कमरे में पति-पत्नी की संदिग्ध मृत्यु की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। मृतकों की पहचान तन्मय डे और रुमा रक्षित डे के रूप में हुई है।  पुलिस सूत्रों के अनुसार, उक्त दंपति पिछले पांच वर्षों से इस फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। रविवार सुबह जब काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला और परिजनों व पड़ोसियों द्वारा फोन किए जाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला, तो स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। तत्काल इसकी सूचना महेशतल्ला थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देख सबके होश उड़ गए। दंपति अचेत अवस्था में पड़े थे। पुलिस उन्हें आनन-फानन में बिहाला स्थित विद्यासागर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में नींद की गोलियों के खाली पत्ते मिले हैं। 
आशंका जताई जा रही है कि दंपति ने अत्यधिक मात्रा में नशीली गोलियों का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि तन्मय डे और उनकी पत्नी लंबे समय से भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। वित्तीय संकट के कारण दोनों गहरे मानसिक अवसाद में थे। संभवत: इसी दबाव में आकर उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया है। दंपति की मौत की खबर ने मकान मालिक और पड़ोसियों को स्तब्ध कर दिया है। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों का व्यवहार बेहद शालीन था और वे नियमित रूप से अपने काम पर जाते थे। उनके बीच कभी किसी बड़े विवाद की बात भी सामने नहीं आई थी। ऐसे में अचानक हुए इस हादसे ने सामाजिक सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में अस्वाभाविक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। महेशतल्ला थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की तफ्तीश कर रही है। क्या यह सामूहिक आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य बाहरी दबाव था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के सटीक समय और कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कर्ज में डूबे दम्पति ने की आत्महत्या
पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के सटीक समय और कारणों का खुलासा हो सकेगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News