Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

महाराष्ट्र में भाजपा को 156, शिंदे समूह को 78 और राकांपा (एपी) को 54 सीटें देने का फैसला

विश्वस्त सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर करीब करीब तीन घंटे तक विचार विमर्श किया।

22 Oct 2024

महाराष्ट्र में भाजपा को 156, शिंदे समूह को 78 और राकांपा (एपी) को 54 सीटें देने का फैसला

मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों में सीटों का बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूबे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 156 सीटें, शिवसेना (शिंदे समूह) को 78 सीटें और अजित पवार की राकांपा को 54 सीट दिए जाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, इस फार्मूले की अभी तक औपचारिक तौर पर घोषणा नहीं की गई है।

विश्वस्त सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर करीब करीब तीन घंटे तक विचार विमर्श किया। इसके बाद महाराष्ट्र में भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा ने महाराष्ट्र की कुल 288 सीटों में से 99 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा अपने हिस्से की 57 सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर विचार कर रही है।

महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले पर इच्छुक उम्मीदवारों की भीड़ लगी हुई है। प्रदेश भाजपा की ओर से भेजी गई इच्छुक उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा। सूत्रों ने बताया कि एनडीए गठबंधन में जीत की प्रबल संभावना को ही टिकट देने का प्रमुख मापदंड बनाया गया है। देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा में कहा कि एनडीए गठबंधन में सीटों का बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है। बहुत जल्द इसकी घोषणा सहयोगी दल अलग-अलग अपने तरीके से करेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


महाराष्ट्र में भाजपा को 156, शिंदे समूह को 78 और राकांपा (एप
विश्वस्त सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर केंद्रीय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृ





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News