Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

ईसीएल की कोयला खदान से युवती का सड़ा-गला शव बरामद

सालानपुर थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल की बनजेमारी ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) की कोयला खदान से एक युवती का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रविवार सुबह की है। सूचना पाकर सालानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।

12 Jul 2026

ईसीएल की कोयला खदान से युवती का सड़ा-गला शव बरामद

पश्चिम बर्दवान। सालानपुर थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल की बनजेमारी ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) की कोयला खदान से एक युवती का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना रविवार सुबह की है। सूचना पाकर सालानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह खदान के भीतर पत्थरों के बीच एक सड़ा-गला शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने युवती के कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान शिवदासपुर निवासी राबन बाउरी की पुत्री पूर्णिमा बाउरी के रूप में की।

मृतका के परिजन रघुनाथ बाउरी ने बताया कि पूर्णिमा मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ थीं। वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाती थीं और कुछ समय बाद वापस लौट आती थीं। पिछले रविवार भी वह घर से निकली थीं, लेकिन इस बार वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिवार ने सालानपुर थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और लगातार उनकी तलाश की जा रही थी।

रविवार सुबह खदान से उनका शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को खदान से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। सालानपुर थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ईसीएल की कोयला खदान से युवती का सड़ा-गला शव बरामद
सालानपुर थाना क्षेत्र स्थित ईसीएल की बनजेमारी ओपन कास्ट प्रोजेक्ट (ओसीपी) की कोयला खदान से एक युवती का सड़ा-गला शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना र





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News