Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

फर्जी खबरों पर भड़कीं दीपा दासमुंशी

साजिशकर्ताओं को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

21 Jun 2026

फर्जी खबरों पर भड़कीं दीपा दासमुंशी

कोलकाता। कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फर्जी खबर को लेकर भारी बवाल मच गया है। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की वरिष्ठ सदस्य दीपा दासमुंशी ने उनके बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने संबंधी खबरों को पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और निराधार बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अवसरवादी तत्व दुर्भावनापूर्ण उद्देश्य से उनके नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल कर पार्टी को राजनीतिक और संगठनात्मक रूप से नुकसान पहुंचाने की गंभीर साजिश रच रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों और कुछ डिजिटल समाचार पोर्टलों पर यह भ्रामक दावा किया जा रहा था कि दीपा दासमुंशी को बंगाल कांग्रेस की कमान सौंपी गई है और वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला नेता हैं। खबर के तेजी से तूल पकडऩे के बाद खुद कांग्रेस नेत्री को सामने आकर इस दुष्प्रचार का जोरदार खंडन करना पड़ा। 
दीपा दासमुंशी ने सोशल मीडिया पर उस फर्जी वायरल तस्वीर को सार्वजनिक करते हुए स्पष्ट किया कि इस दावे का वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने वालों को आईना दिखाते हुए कहा कि बंगाल प्रदेश कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्ष होने का गौरव पूर्व नेता पूरबी मुखोपाध्याय को प्राप्त है। 
उन्होंने साफ किया कि वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति को लेकर आलाकमान या पार्टी नेतृत्व के किसी भी स्तर पर कोई चर्चा या विचार-विमर्श नहीं हुआ है। कांग्रेस नेत्री ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल प्रभाव से इस भ्रामक प्रचार को बंद नहीं किया गया और संबंधित लोगों ने सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त नहीं किया, तो वह उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए मजबूर होंगी। 
राजनीतिक हलकों में दीपा दासमुंशी के इस कड़े रुख के बाद फिलहाल संगठन में फेरबदल की तमाम अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी खबरों पर भड़कीं दीपा दासमुंशी
साजिशकर्ताओं को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News