Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

नई क्रिएटिव पीढ़ी को मौका देने उतरीं दीपिका पादुकोण, 'द ऑनसेट प्रोग्राम' की शुरुआत

यह उनके 'क्रिएट विद मी' प्लेटफॉर्म का अगला चरण है, जिसका उद्देश्य भारतीय फिल्म, टेलीविज़न और विज्ञापन जगत में करियर बनाने की चाह रखने वाले नए क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को पहचान, अवसर और सही मार्गदर्शन देना है।

05 Jan 2026

नई क्रिएटिव पीढ़ी को मौका देने उतरीं दीपिका पादुकोण, 'द ऑनसेट प्रोग्राम' की शुरुआत

एक्टर, प्रोड्यूसर और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सक्रिय दीपिका पादुकोण ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर उभरते हुए युवा क्रिएटिव टैलेंट को आगे बढ़ाने की दिशा में एक नई पहल की है। सच्ची कहानियों और नए आर्टिस्ट्स को मंच देने की अपनी सोच को आगे बढ़ाते हुए दीपिका ने 'द ऑनसेट प्रोग्राम' के लॉन्च का ऐलान किया है। यह उनके 'क्रिएट विद मी' प्लेटफॉर्म का अगला चरण है, जिसका उद्देश्य भारतीय फिल्म, टेलीविज़न और विज्ञापन जगत में करियर बनाने की चाह रखने वाले नए क्रिएटिव प्रोफेशनल्स को पहचान, अवसर और सही मार्गदर्शन देना है।

यह प्रोग्राम न केवल सीखने के इच्छुक टैलेंट को प्रशिक्षण और अनुभव हासिल करने का मौका देगा, बल्कि उन लोगों के लिए भी एक मजबूत मंच बनेगा, जिनके पास अपने प्रोजेक्ट्स को संभालने का कौशल और अनुभव है। इसके पहले चरण में लेखन, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, लाइटिंग, एडिटिंग, साउंड, आर्ट, कॉस्ट्यूम डिज़ाइन, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप और प्रोडक्शन जैसे कई अहम क्रिएटिव विभागों को शामिल किया गया है।

इस पहल की जानकारी देते हुए दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से वह देश और विदेश के बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को पहचानने और उन्हें ऐसा मंच देने की दिशा में सोच रही थीं, जहां उनकी आवाज़ सुनी जा सके और उनके काम को सही पहचान मिले। उन्होंने 'द ऑनसेट प्रोग्राम' के लॉन्च को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह अगली पीढ़ी के क्रिएटिव टैलेंट से मिलने और उन्हें आगे बढ़ते देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। दीपिका पादुकोण का यह प्रोग्राम अब आधिकारिक वेबसाइट onsetprogram.in पर लाइव है, जहां इच्छुक प्रतिभागी अपना काम भेजकर इंडस्ट्री के अनुभवी और नामी प्रोफेशनल्स के साथ काम करने का मौका पा सकते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नई क्रिएटिव पीढ़ी को मौका देने उतरीं दीपिका पादुकोण, 'द ऑनसे
यह उनके 'क्रिएट विद मी' प्लेटफॉर्म का अगला चरण है, जिसका उद्देश्य भारतीय फिल्म, टेलीविज़न और विज्ञापन जगत में करियर बनाने की चाह रखने वाले नए क्रिएटिव प्रोफेशन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News