Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के दौरान झेली मुश्किलों का किया खुलासा

39 वर्ष की उम्र में मां बनने वाली दीपिका ने इस अनुभव को बेहद खास लेकिन चुनौतीपूर्ण बताया है। गर्भावस्था के दौरान दीपिका ने कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और शुरुआती महीनों में उन्होंने फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग भी की थी।

08 May 2025

दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के दौरान झेली मुश्किलों का किया खुलासा

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिछले साल सितंबर में अपनी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने 'दुआ' रखा है। 39 वर्ष की उम्र में मां बनने वाली दीपिका ने इस अनुभव को बेहद खास लेकिन चुनौतीपूर्ण बताया है। गर्भावस्था के दौरान दीपिका ने कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और शुरुआती महीनों में उन्होंने फिल्म 'सिंघम अगेन' की शूटिंग भी की थी।

हाल ही में दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि पिछले दो महीने उनके लिए काफी मुश्किल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दौर शारीरिक और भावनात्मक रूप से काफी थकाने वाला था, लेकिन बेटी 'दुआ' के आने से सब कुछ खूबसूरत भी हो गया है। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को बेहद चुनौतीपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह सफर आसान नहीं रहा। खासकर आठवें और नौवें महीने में कई तरह की जटिलताओं से गुजरना पड़ा। इस दौरान मानसिक और शारीरिक रूप से मुझे काफी कुछ झेलना पड़ा।"

दीपिका ने मां बनने की भावना के बारे में बात करते हुए बताया, "मुझे इस एहसास की शुरुआत तब हुई थी जब मेरी छोटी बहन का जन्म हुआ था। तभी से मेरे अंदर मातृत्व की भावना पनपने लगी थी। उसकी देखभाल करना, उसे सुरक्षित रखना मेरे लिए स्वाभाविक था। मुझ पर कभी मां बनने का कोई सामाजिक दबाव नहीं था, मैं बस उस सही समय का इंतजार कर रही थी।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे नहीं पता कि मैं पहले जितना काम कर पाऊंगी या नहीं। अभी दुआ मेरी पहली प्राथमिकता है, लेकिन मैं खुद से कहती रहती हूं कि मां बनने के बाद जिंदगी नहीं रुक जाती। इसलिए मैंने खुद से कहा कि मुझे फिर से काम करना शुरू कर देना चाहिए, लेकिन जब भी मैं दुआ छोड़कर घर से बाहर जाती हूं तो मुझे लगता है कि मैंने कोई गलती कर दी है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दीपिका पादुकोण ने प्रेग्नेंसी के दौरान झेली मुश्किलों का किय
39 वर्ष की उम्र में मां बनने वाली दीपिका ने इस अनुभव को बेहद खास लेकिन चुनौतीपूर्ण बताया है। गर्भावस्था के दौरान दीपिका ने कुछ सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी हिस्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News