Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीपैड से सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्होंने अपनी संवेदना भी प्रकट की।

16 Aug 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म में शनिवार को केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए हैं। शनिवार की दोपहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में उतरा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीपैड से सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्होंने अपनी संवेदना भी प्रकट की। इसके बाद वे स्वर्गीय शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन से भी मिले। इस दौरान उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद थे।

श्रद्धांजलि देने के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों का लगा तांता

स्वर्गीय शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए मंत्री, सांसद और विधायकों का तांता लगा हुआ है। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल के मंत्री, सांसद और विधायक यहां पहुंच रहे हैं।

अतिथियों को मुख्यमंत्री दे रहे बाबा का संदेश

मुख्यमंत्री और स्वर्गीय शिबू सोरोन के पुत्र हेमंत सोरेन अपने अतिथियों मिल रहे हैं और उनसे संवेदना ले रहे हैं। साथ-साथ वे अपने बाबा और राजनीतिक गुरु शिबू सोरेन का संदेश भी अतिथियों के देकर सम्मान के साथ विदा कर रहे हैं। सभी आगंतुकों और अतिथियों का स्वागत आदर भाव के साथ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री अपने आवास में ही बैठे हैं। जितने भी अतिथि पहुंच रहे हैं उन्हें टोटो से मुख्यमंत्री के घर तक पहुंचाया जा रहा है। आवास के अंदर अतिथियों से मुख्यमंत्री की मुलाकात हो रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे नेमरा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हेलीपैड से सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने उनके घर पहुंचे। यहां उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News