Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

रक्षा मंत्री ने एयरोस्पेस चुनौतियों से निपटने के लिए रिसर्च बढ़ाने का किया आह्वान

इस दौरान उन्हें पायलट प्रशिक्षण, उनके चिकित्सा मूल्यांकन और एयरोमेडिकल अनुसंधान में आईएएम की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

09 Mar 2025

रक्षा मंत्री ने एयरोस्पेस चुनौतियों से निपटने के लिए रिसर्च बढ़ाने का किया आह्वान

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना के एयरोस्पेस मेडिसिन संस्थान (आईएएम) का दौरा किया। उन्होंने अंतरिक्ष मनोविज्ञान पर उन्नत अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन करते हुए एयरोस्पेस चुनौतियों से निपटने के लिए अनुसंधान एवं विकास बढ़ाने का आह्वान किया। यह पहला मौका है, जब किसी रक्षा मंत्री ने इस संस्थान का दौरा किया है। इस दौरान उन्हें पायलट प्रशिक्षण, उनके चिकित्सा मूल्यांकन और एयरोमेडिकल अनुसंधान में आईएएम की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

रक्षा मंत्री ने लड़ाकू पायलटों के प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले डायनेमिक फ्लाइट सिम्युलेटर और हाई परफॉरमेंस ह्यूमन सेंट्रीफ्यूज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान में उन्नत अनुसंधान केंद्र का भी शुभारंभ किया। इस परियोजना का शीर्षक ‘अंतरिक्ष मनोविज्ञान : भारतीय अंतरिक्ष मिशनों के लिए अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष यात्रियों के चयन और व्यावहारिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण’ है। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने हवाई और अंतरिक्ष यातायात में निरंतर वृद्धि के मद्देनजर एयरोस्पेस मेडिसिन में विशेषज्ञता की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि रक्षा के दृष्टिकोण से अंतरिक्ष युद्ध में भारत प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभरा है। हमने इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया है और एंटी-सैटेलाइट जैसी सबसे उन्नत तकनीकों में महारत हासिल की है। भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला विमानन बाजार भी बन गया है। चूंकि, हम अंतरिक्ष में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं, इसलिए हमें एयरोस्पेस मेडिसिन में और अधिक संभावनाएं तलाशने की जरूरत है। अनुसंधान और विकास को बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि किसी भी उच्च-स्तरीय जटिल तकनीक में अनुसंधान कई क्षेत्रों को लाभ पहुंचाता है।

राजनाथ सिंह ने एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने में आईएएम के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि एयरोस्पेस मेडिसिन के अलावा आईएएम क्रू मॉड्यूल डिजाइन और विकास के विभिन्न पहलुओं में एयरो-मेडिकल परामर्श देता है। कॉकपिट डिजाइन में इसका योगदान उल्लेखनीय है। संस्थान ने एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर और लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के डिजाइन और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह देश के सबसे आधुनिक एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के डिजाइन और विकास में भी सलाह दे रहा है।

यात्रा के दौरान रक्षा मंत्री के साथ वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी), प्रशिक्षण कमान एयर मार्शल नागेश कपूर, महानिदेशक चिकित्सा सेवाएं (वायु) एयर मार्शल संदीप थरेजा और भारतीय वायु सेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रक्षा मंत्री ने एयरोस्पेस चुनौतियों से निपटने के लिए रिसर्च
इस दौरान उन्हें पायलट प्रशिक्षण, उनके चिकित्सा मूल्यांकन और एयरोमेडिकल अनुसंधान में आईएएम की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News