Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जाह्नवी कपूर की 'लग जा गले' में देरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अब अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इसकी मुख्य वजह लक्ष्य लालवानी के लुक में किया जा रहा बदलाव बताया जा रहा है।

04 May 2026

जाह्नवी कपूर की 'लग जा गले' में देरी

धर्मा प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लग जा गले' इन दिनों अपनी स्टारकास्ट और कहानी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस रिवेंज एक्शन ड्रामा में जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म की शूटिंग को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है, जिसके अनुसार इसकी शूटिंग फिलहाल टाल दी गई है, जिससे फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अब अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इसकी मुख्य वजह लक्ष्य लालवानी के लुक में किया जा रहा बदलाव बताया जा रहा है। दरअसल, उनकी पिछली फिल्म 'चांद मेरा दिल' में उनका लुक काफी सौम्य था, लेकिन 'लग जा गले' में उन्हें एक रफ एंड टफ अवतार में दिखना है। इस नए लुक के लिए उन्हें अपने बाल बढ़ाने होंगे, जिसके चलते शूटिंग शेड्यूल को आगे खिसकाया गया है। उल्लेखनीय है कि अनन्या पांडे के साथ उनकी फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई को रिलीज होने जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, लुक में बदलाव पूरा होने के बाद फिल्म की शूटिंग दोबारा शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि यह पहला मौका होगा जब टाइगर श्रॉफ और लक्ष्य लालवानी एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे और दोनों के किरदारों के बीच टकराव फिल्म का मुख्य आकर्षण होगा। वहीं जाह्नवी कपूर की मौजूदगी से कहानी में लव ट्रायएंगल का एंगल भी देखने को मिल सकता है, जो दर्शकों के लिए फिल्म को और दिलचस्प बना देगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जाह्नवी कपूर की 'लग जा गले' में देरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अब अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। इसकी मुख्य वजह लक्ष्य लालवानी के लुक में किया जा रहा बदलाव बताया जा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News