विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल
उन्होंने जोर दिया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की कार्यप्रणाली के केंद्र में हैं और सदन में प्रस्तुत तथ्य सार्वजनिक रूप से सामने आते रहेंगे
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा 23 मार्च से शुरू बजट सत्र आज राष्ट्रगान के गायन के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र के समापन पर दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए प्रमुख कार्यवाहियों के दौरान विपक्ष की अनुपस्थिति की कड़ी आलोचना की।
डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि सीएजी और पीएजी की रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के महत्व से अवगत होने के बावजूद विपक्ष ने जानबूझकर भागीदारी नहीं की। उन्होंने कहा कि मंत्री ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार गैरजिम्मेदाराना है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करता है। उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुपस्थिति जानबूझकर थी, विशेष रूप से उन मुद्दों को देखते हुए जो चर्चा के दौरान सामने आने वाले थे, जिनमें ‘शीशमहल’ से जुड़े विषय भी शामिल हैं।
उन्होंने जोर दिया कि पारदर्शिता और जवाबदेही सरकार की कार्यप्रणाली के केंद्र में हैं और सदन में प्रस्तुत तथ्य सार्वजनिक रूप से सामने आते रहेंगे।
सरकार के विकास एजेंडा को दोहराते हुए मंत्री ने दिल्ली के स्वास्थ्य और परिवहन क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए बजट में किए गए महत्वपूर्ण प्रावधानों पर प्रकाश डाला। बजट 2026–27 में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 13,034 करोड़ रुपये और परिवहन क्षेत्र के लिए 12,613 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक, कुशल परिवहन प्रणाली के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना को मजबूत करने, लंबित अस्पताल परियोजनाओं को पूरा करने, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और एकीकृत स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। वहीं, परिवहन क्षेत्र में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार, मेट्रो परिचालन और ईवी पॉलिसी 2.0 के आगामी क्रियान्वयन जैसे कदम उठाए जाएंगे।
पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट समावेशी विकास, बेहतर सेवा और दिल्लीवासियों के जीवन स्तर में सुधार की स्पष्ट दिशा प्रस्तुत करता है।