Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियस को 2 विकेट से हराया

इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 164 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली ने आखिरी गेंद पर दो रन भागते हुए जीत सुनिश्चित की।

16 Feb 2025

आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियस को 2 विकेट से हराया

वडोदरा। वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियस को आखिरी गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 164 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली ने आखिरी गेंद पर दो रन भागते हुए जीत सुनिश्चित की।

वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 164 रन का स्कोर खड़ा किया। मुंबई के लिए नैट साइवर ब्रंट ने नाबाद 80 रन की पारी खेली और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 42 रनों का योगदान दिया। जबकि मुंबई के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। दिल्ली के लिए एना सदरलैंड ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए और शिखा पांडे ने भी दो विकेट लिए। जबकि मिन्नु मनी और एलिस कैप्सी को एक-एक सफलता मिली।

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी अच्छी रही। कप्तान मेग लैनिंग और शफाली वर्मा ने पावरप्ले में ही टीम का स्कोर 60 के पार पहुंचा दिया। लैनिंग 15 रन बनाकर आउट हो गईं। जबकि शफाली ने 18 गेंद में 43 रन की पारी खेली। मिडिल ओवरों में दिल्ली जब जीत से दूर होती दिख रही थी तब निकी प्रसाद ने 35 रन की धीमी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेल टीम को जीत के करीब ले जाने का काम किया।

आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 10 रन की जरूरत थी और तीन विकेट हाथ में था। हालांकि 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौखा मारकर निकी प्रसाद ने टीम पर से दबाव कम किया। फिर अगली गेंद पर दो रन लिया। इसके बाद तीसरी और चौथी गेंद पर क्रमशः एक-एक रन मिला। इस तरह जीत के लिए दो गेंद पर दो रन जरूरत थी। तभी पांचवी गेंद पर निकी आउट हो गई। तब एक बार फिर गेम में मुंबई को आस बधी। लेकिन अरुंधती रेड्डी ने आखिरी गेंद पर दो रन दौड़ कर दिल्ली की जीत सुनिश्चित कर दी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आखिरी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियस को 2 विकेट से
इस मैच में मुंबई ने पहले खेलते हुए 164 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली ने आखिरी गेंद पर दो रन भागते हुए जीत सुनिश्चित की।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News