Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

दिल्ली सरकार ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट

बजट में 74,000 करोड़ टैक्स से और 900 करोड़ नॉन-टैक्स राजस्व से आने का अनुमान है

24 Mar 2026

दिल्ली सरकार ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष से 3700 करोड़ अधिक है। इस बार बजट की थीम 'ग्रीन बजट' रखी गई है, जिसमें विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि अब दिल्ली मुफ्त सुविधाओं के कल्चर से बाहर निकलकर बुनियादी ढांचे और पर्यावरण पर निवेश कर रही है।
दिल्ली सरकार के 1,03700 करोड़ रुपये के बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 19,326 (18.64 फीसद), चिकित्सा एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य 13,034 (12.57 फीसद), परिवहन, सड़कें एवं पुल 12,613 (12.16 फीसद), आवास एवं शहरी विकास 11,572 (11.16 फीसद), सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याण 10,537 (10.16 फीसद), जल आपूर्ति एवं स्वच्छता 9000 (8.68 फीसद), सार्वजनिक ऋण 4,254 (4.10 फीसद), ऊर्जा 3,938 (3.80 फीसद), ब्याज भुगतान 2,734 (2.64 फीसद), कृषि, ग्रामीण विकास और सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण के लिए 1,777 (1.71 फीसद) अन्य 14,915 (14.38 फीसद) शामिल है। बजट में पर्यावरण (21 फीसद हिस्सा), विकास, महिला समृद्धि योजना (2500 का प्रावधान) और बुनियादी ढांचे (पीडब्ल्यूडी के लिए 5921 करोड़ रुपये) पर मुख्य फोकस है। बजट में 70.3 फीसद राजस्व और 29.7 फीसद पूंजीगत व्यय है।
बजट की प्रमुख बातें -
पर्यावरण और हरित परियोजनाओं के लिए कुल बजट का 21 फीसद आवंटित किया गया है। इस बजट की हर नीति में पर्यावरण, हर योजना में प्रकृति और हर निर्णय में भविष्य की पीढ़ियों की चिंता समाहित है इसलिए हमने पूरे बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन बजट के लिए आवंटित किया है। यह बजट शासन की सोच में एक ऐतिहासिक परिवर्तन है, जहां विकास और धरती मां के संरक्षण के बीच संतुलन साधा गया है।
बजट में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए 5100 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। 9वीं के छात्रों को साइकिल और 10वीं के छात्रों को लैपटॉप देने की योजना का प्रावधान बजट में रखा गया है।
दिल्ली में 770 नए 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' खोलने के लिए 1,500 करोड़ रुपये और जीटीबी अस्पताल में नया ट्रॉमा सेंटर शुरु करने की योजना है।
बुनियादी ढांचा को लेकर 750 किमी सड़क की रीकार्पेटिंग के लिए 1392 करोड़ रुपये का प्रावधान है।
बजट में 74,000 करोड़ टैक्स से और 900 करोड़ नॉन-टैक्स राजस्व से आने का अनुमान है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली सरकार ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट
बजट में 74,000 करोड़ टैक्स से और 900 करोड़ नॉन-टैक्स राजस्व से आने का अनुमान है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News