Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ कोहरे की मार, एक्यूआई 448 पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के साथ अब कोहरे की समस्या भी देखने को मिल रही है

19 Dec 2024

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ कोहरे की मार, एक्यूआई 448  पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के साथ अब कोहरे की समस्या भी देखने को मिल रही है। गुरुवार को प्रदूषण की स्थिति और भी चिंताजनक हो गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 448 रिकॉर्ड किया गया, जो कि 'अति गंभीर' श्रेणी में आता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। विशेषकर सांस के तकलीफ वाले मरीजों और छोटे बच्चों के लिए।

प्रदूषण के साथ-साथ दिल्ली में धुंध भी छाई रही। मौसम विज्ञान विभाग ने 19 और 20 दिसंबर के लिए धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर के विभिन्न शहरों में भी प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है। गुरुग्राम में एक्यूआई 370, गाजियाबाद में 386, ग्रेटर नोएडा में 351 और नोएडा में 366 दर्ज किया गया। दिल्ली के तकरीबन सभी सेंटर्स पर एक्यूआई 400 के पार रहा। आईटीओ में यह 474, चांदनी चौक में 386, इंडिया गेट में 456,पटपड़गंज में 446,मंदिर मार्ग में 441, लोधी रोड में 394, आनंद विहार में 478, विवेक विहार में 476, नेहरू नगर में 485,अशोक विहार में 474, नॉर्थ कैंपस डीयू में 450, मथुरा रोड में 467, शादीपुर में 439, अलीपुर में 450 एक्यूआई दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई अच्छा माना जाता है, 51-100 संतोषजनक, 101-200 मध्यम, 201-300 खराब, 301-400 बहुत खराब और 401-500 गंभीर होता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ कोहरे की मार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में प्रदूषण के साथ अब कोहरे की समस्या भी देखने को मिल रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News