Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

दिल्ली का विकास पूरे देश की छवि से जुड़ा है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी आज यहां बुराड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

08 Mar 2026

दिल्ली का विकास पूरे देश की छवि से जुड़ा है: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का विकास केवल एक शहर का विकास नहीं है बल्कि पूरे देश की छवि और प्रतिष्ठा से जुड़ा है। राजधानी जितनी आधुनिक, सुव्यवस्थित और बेहतर कनेक्टिविटी वाली होगी, उतना ही भारत का आत्मविश्वास और वैश्विक पहचान मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री मोदी आज यहां बुराड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी, यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली भारत के लोकतंत्र की पहचान और ऊर्जा का प्रतीक है। दुनिया का कोई भी व्यक्ति जब भारत जैसे विशाल लोकतंत्र की कल्पना करता है तो उसके मन में सबसे पहले दिल्ली की तस्वीर उभरती है। इसलिए राजधानी का विकास पूरे देश की प्रतिष्ठा से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली को आधुनिक और विकसित शहर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार, परिवहन सुविधाओं के आधुनिकीकरण और आवासीय ढांचे के विकास के माध्यम से राजधानी को नई दिशा दी जा रही है। आज जिन परियोजनाओं की शुरुआत की गई है, उनमें दिल्ली मेट्रो के नए कॉरिडोर, मेट्रो विस्तार योजनाएं तथा सरकारी कर्मचारियों के लिए आधुनिक आवासीय परिसरों का निर्माण शामिल है।

उन्होंने कहा कि मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से राजधानी में कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा लाखों लोगों को रोजमर्रा के जीवन में बड़ी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के निवासियों के लिए दैनिक आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों- गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम से दिल्ली के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचना अधिक सुविधाजनक बनेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने से विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में दिल्ली में बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिली है और कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले दिल्ली के लोगों ने नई उम्मीद और संकल्प के साथ “डबल इंजन” की सरकार बनाई थी और उसके परिणाम आज विकास कार्यों के रूप में दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने राजधानी के विकास में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली आधुनिक और विकसित शहर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार दिल्ली को आधुनिक और विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पूर्ववर्ती केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाएं इस बात का प्रमाण हैं कि एक वर्ष पहले दिल्ली ने जिस “आपदा” से मुक्ति पाई थी, वह कितना आवश्यक था। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि पिछले लगभग दस वर्षों तक यहां की सरकार ने विकास कार्यों को रोक कर रखा। उनका मॉडल “काम कम, बहाने ज्यादा” का था, जबकि भाजपा का मॉडल “बहाने बंद, काम शुरू” का है।

उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली में कई परियोजनाएं फाइलों में ही अटकी रह जाती थीं, लेकिन अब परियोजनाएं तेजी से जमीन पर उतर रही हैं। भाजपा सरकार मिशन मोड में काम करते हुए राजधानी की चुनौतियों का समाधान करने में जुटी है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की “नारी शक्ति” आज हर क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही है। राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेल और समाज सेवा सहित अनेक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व लगातार मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है। नमो भारत ट्रेन के माध्यम से दिल्ली को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बेहतर तरीके से जोड़ा गया है और दिल्ली मेट्रो नेटवर्क का विस्तार भी ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच चुका है। नए मेट्रो सेक्शन के शुरू होने से राजधानी के लाखों लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

परिवहन व्यवस्था के आधुनिकीकरण का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई चार हजार से अधिक इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही दिल्ली में संचालित हो रही हैं और पिछले एक वर्ष में लगभग 1,800 नई बसें और जोड़ी गई हैं। इनमें ‘देवी बसें’ भी शामिल हैं, जो शहर के विभिन्न इलाकों में अंतिम मील कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए चलाई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से लाखों वाहन अब शहर में प्रवेश किए बिना ही अपने गंतव्य तक पहुंच पा रहे हैं, जिससे राजधानी में ट्रैफिक का दबाव कम हुआ है।

प्रधानमंत्री ने यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे अभियान का भी उल्लेख किया और कहा कि यमुना को स्वच्छ और पुनर्जीवित करने के लिए बड़े पैमाने पर परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इस दिशा में करोड़ों रुपये के कार्य पहले ही शुरू किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में दिल्ली में कई आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किए गए हैं। आयुष्मान भारत योजना लागू होने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को मुफ्त उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम से पहले उन्होंने सरोजिनी नगर में सरकारी कर्मचारियों के लिए बनाए गए आधुनिक आवासीय परिसरों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी देश के विकास के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली में लगभग दो लाख रेहड़ी-पटरी वाले विक्रेताओं को इस योजना के तहत 350 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। अब उन्हें स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे औपचारिक बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से ऋण प्राप्त कर सकेंगे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने “लखपति दीदी” पहल का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है और अब तीन करोड़ और महिलाओं को इस पहल से जोड़ने का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम के बहिष्कार को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संवैधानिक पद का अपमान लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली आज “नए भारत” के आत्मविश्वास के साथ परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। उन्होंने लोगों से देश के विकास के संकल्पों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया और विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में दिल्ली के हर परिवार के जीवन में बेहतर सुविधाएं और समृद्धि सुनिश्चित होगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली का विकास पूरे देश की छवि से जुड़ा है: प्रधानमंत्री मो
प्रधानमंत्री मोदी आज यहां बुराड़ी में आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद लोगों को स





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News