Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

नववर्ष पर तारापीठ में श्रद्धालुओं का सैलाब, भाजपा प्रत्याशी ध्रुव साहा ने की पूजा

बंगाल में नववर्ष के दिन को लोग खास तरीके से मनाते हैं और अधिकतर लोग दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से करते हैं। यही कारण है कि "पोइला बैशाख" के दिन तारापीठ में हर साल श्रद्धालुओं का बड़ा जमावड़ा लगता है। इस बार भी सुबह से ही भक्त फूल और प्रसाद की डाला लेकर मां तारा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे।

15 Apr 2026

नववर्ष पर तारापीठ में श्रद्धालुओं का सैलाब, भाजपा प्रत्याशी ध्रुव साहा ने की पूजा

बीरभूम। पश्चिम बंगाल में बंगाली नववर्ष (पोईला वैशाख) के अवसर पर प्रसिद्ध तारापीठ मंदिर में हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सूर्योदय से पहले ही दूर-दूर से आए भक्त पूजा का डाला (फूल-प्रसाद की टोकरी) लेकर लंबी कतार में खड़े दिखाई दिए।

बंगाल में नववर्ष के दिन को लोग खास तरीके से मनाते हैं और अधिकतर लोग दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से करते हैं। यही कारण है कि "पोइला बैशाख" के दिन तारापीठ में हर साल श्रद्धालुओं का बड़ा जमावड़ा लगता है। इस बार भी सुबह से ही भक्त फूल और प्रसाद की डाला लेकर मां तारा के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय व्यापारी भी मां तारा का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे।

इस अवसर पर रामपुरहाट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार ध्रुव साहा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार आशिष बंद्योपाध्याय ने भी मां तारा की पूजा-अर्चना की और राज्यवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

परंपरा के अनुसार सुबह तड़के मां तारा को स्नान कराया गया, जिसके बाद मंगल आरती हुई। इसके बाद विधि-विधान के साथ मंदिर के गर्भगृह के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

बुधवार दोपहर मां तारा को विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। इस भोग में चावल, दाल, पांच प्रकार की सब्जियां, पांच प्रकार की मिठाइयां, पुलाव, शोल मछली भुना और पायस शामिल रहेगा।

नववर्ष के पहले दिन तारापीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने विशेष प्रबंध किए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नववर्ष पर तारापीठ में श्रद्धालुओं का सैलाब, भाजपा प्रत्याशी
बंगाल में नववर्ष के दिन को लोग खास तरीके से मनाते हैं और अधिकतर लोग दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से करते हैं। यही कारण है कि "पोइला बैशाख" के दिन तारापीठ में हर सा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News