Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने सोमवार सड़कों पर उतरेंगे डिप्टी मेयर अतीन घोष

दरअसल, पूजा के मौके पर शहर की सड़कें खाने-पीने की दुकानों से पट जाती हैं। कहीं रोल-चाउमिन, कहीं डोसा तो कहीं मोमो।

06 Oct 2024

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने सोमवार सड़कों पर उतरेंगे डिप्टी मेयर अतीन घोष

कोलकाता। पूजा के दौरान लोगों की सेहत बनी रहे यह सुनिश्चित करने पंचमी के दिन कोलकाता के उप मेयर अतीन घोष महानगर के फूड स्टॉलों और रेस्तरांओं में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने निकलेंगे। इस दौरान नगर निगम की फूड सेफ्टी टीम भी उनके साथ होगी।

दरअसल, पूजा के मौके पर शहर की सड़कें खाने-पीने की दुकानों से पट जाती हैं। कहीं रोल-चाउमिन, कहीं डोसा तो कहीं मोमो। पूजा पंडालों के दर्शन के दौरान लोलोगजम कर खाने पीने का लुत्फ उठाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कोलकाता नगर निगम के खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य है कि ये सभी फूड स्टॉल स्वच्छता बनाए रखें! खाद्य स्टॉल किस प्रकार के तेल का उपयोग कर रहे हैं? इसकी जांच डिप्टी मेयर अतिन घोष 'फूड सेफ्टी टीम' के साथ सड़कों पर उतरकर करेंगे।

कोलकाता नगर पालिका के खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, नगर पालिका पंचमी के दिन दक्षिण कोलकाता में एक अभियान चलाएगी। कोलकाता नगर पालिका द्वारा दौरा किए जाने वाले विशिष्ट क्षेत्र की जानकारी नहीं दी गई है। औचक निरीक्षण गुप्त रखा जा रहा है।

गौरतलब है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए नगर पालिका साल भर अभियान चलाती है। त्यौहारी सीजन में विशेष अभियान चलाए जाते हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, नगर निगम के खाद्य सुरक्षा अधिकारी पूजा के दिनों में होटल, रेस्टोरेंट से लेकर मंडप परिसर में लगने वाले खाद्य स्टॉलों की जांच करेंगे। इस दौरान खाद्य नमूनों की जांच के लिए सड़क पर मोबाइल प्रयोगशालाएं भी होंगी। भोजन के साथ खाना पकाने के पानी की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखने सोमवार सड़कों पर उतरेंगे डि
दरअसल, पूजा के मौके पर शहर की सड़कें खाने-पीने की दुकानों से पट जाती हैं। कहीं रोल-चाउमिन, कहीं डोसा तो कहीं मोमो।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News