Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

गोबरडांगा स्टेशन के पास बाजार में लगी भयावह आग, गैस सिलेंडर फटने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास स्थित एक होटल में आग लगने के बाद यह तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गई।बताया जा रहा है कि होटल में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया।

10 Mar 2026

गोबरडांगा स्टेशन के पास बाजार में लगी भयावह आग, गैस सिलेंडर फटने की आशंका

कोलकाता। उत्तर 24 परगना जिले के गोबरडांगा रेलवे स्टेशन के पास स्थित बाजार में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास स्थित एक होटल में आग लगने के बाद यह तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गई।बताया जा रहा है कि होटल में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। बाजार का इलाका घनी आबादी वाला होने के कारण आग फैलने से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल के पहुंचने से पहले स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए थे। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को बचाने के लिए भागदौड़ करने लगे। कई लोगों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर सुरक्षित स्थानों की ओर रुख किया। स्टेशन के पास घटना होने के कारण प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में भी कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और काले धुएं से प्लेटफॉर्म का हिस्सा ढक गया।

दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार, आग लगने के सही कारण और नुकसान की मात्रा का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद किया जाएगा।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि धुएं के कारण प्लेटफॉर्म पर कुछ समय के लिए असुविधा हुई, लेकिन रेल यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोबरडांगा स्टेशन के पास बाजार में लगी भयावह आग, गैस सिलेंडर
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के पास स्थित एक होटल में आग लगने के बाद यह तेजी से आसपास की दुकानों तक फैल गई।बताया जा रहा है कि होट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News