Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन के विभागों में जड़ा ताला, प्रदर्शन

बांग्लादेश की राजधानी में आज दोपहर ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन (डीएससीसी) के कर्मचारियों ने अपने मुख्यालय नगर भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया

21 May 2025

ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन के विभागों में जड़ा ताला, प्रदर्शन

बांग्लादेश की राजधानी में आज दोपहर ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन (डीएससीसी) के कर्मचारियों ने अपने मुख्यालय नगर भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेता इशराक हुसैन को मेयर के रूप में बहाल किया जाए। इशराक हुसैन की ताजपोशी कानूनी दांव-पेंच की वजह से नहीं हो पा रही है।

द डेली स्टार अखबार के अनुसार, पूर्वाह्न करीब 11 बजे शुरू हुए इस विरोध प्रदर्शन में डीएससीसी कार्यकर्ताओं ने कई विभागों के कार्यालयों में ताले लगा दिए। इस वजह से सार्वजनिक सेवा कार्य ठप हो गया। इससे पहले सुबह 10:30 बजे प्रदर्शनकारी राजधानी के मत्स्य भवन और जटिया प्रेस क्लब के पास एकत्र हुए। उन्होंने इशराक को बिना देरी के डीएससीसी मेयर के रूप में शपथ दिलाने की अपनी मांग दोहराई।

सैकड़ों प्रदर्शनकारी दोपहर करीब 12:30 बजे मत्स्य भवन चौराहे पर चले गए। इससे इलाके में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। इस आंदोलन को सफाई कर्मचारी और श्रमिक संघ, परिवहन चालक और श्रमिक संघ, विद्युत श्रमिक कल्याण संघ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कल्याण संघ का समर्थन हासिल है। यूनियन के एक प्रतिनिधि ने चेतावनी दी कि अगर मांग पूरी नहीं की गई तो कचरा प्रबंधन, परिवहन संचालन और बिजली से संबंधित सेवाओं सहित सभी नागरिक सेवाओं को निलंबित किया जाएगा। इशराक के समर्थक 14 मई से नगर भवन के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं।

ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन के पांच कर्मचारी यूनियनों ने आज सुबह 10 बजे तक इशराक को मेयर घोषित न किए जाने तक हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। 27 मार्च को ढाका के प्रथम संयुक्त जिला न्यायाधीश और निर्वाचन न्यायाधिकरण ने बीएनपी विदेश मामलों की समिति के सदस्य इशराक हुसैन को डीएससीसी का वैध मेयर घोषित किया। इस फैसले के बाद चुनाव आयोग ने 27 अप्रैल को अधिसूचना भी जारी की। इस अधिसूचना को हाई कोर्ट में चुनौती देने से इशराक को शपथ नहीं दिलाई जा सकी। हाई कोर्ट से इस पर आज फैसला आने की संभावना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन के विभागों में जड़ा ताला, प्रदर्शन
बांग्लादेश की राजधानी में आज दोपहर ढाका साउथ सिटी कॉरपोरेशन (डीएससीसी) के कर्मचारियों ने अपने मुख्यालय नगर भवन के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News