Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में' बनी 100 करोड़ की ग्लोबल हिट

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन मामूली गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन वैश्विक स्तर पर फिल्म लगातार मजबूत कमाई कर रही है।

04 Dec 2025

धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में' बनी 100 करोड़ की ग्लोबल हिट

अभिनेत्री कृति सेनन की सफल फिल्मों में अब एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी रोमांटिक-एक्शन फिल्म 'तेरे इश्क में' रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रही है। कृति और धनुष की फ्रेश जोड़ी को खूब सराहना मिल रही है और दोनों की ऑन-स्क्रीन कैमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन मामूली गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन वैश्विक स्तर पर फिल्म लगातार मजबूत कमाई कर रही है।

छठे दिन की कमाई

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के छठे दिन 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें हिंदी बेल्ट से लगभग 6.4 करोड़ और तमिल वर्जन से 35 लाख रुपये शामिल हैं। कार्यदिवस होने के बावजूद गिरावट बहुत कम रही, जिससे साफ है कि फिल्म की गति अभी भी बरकरार है। भारत में 'तेरे इश्क में' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बढ़कर 79.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में शामिल

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है और करीब 8 करोड़ रुपये की विदेशी कमाई के साथ पहले हफ्ते में ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। सिर्फ भारत में ही 6 दिनों में फिल्म ने लगभग 79.75 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। यह धनुष के करियर की पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। अब फिल्म की नजर भारत में भी 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर है, जिसकी उम्मीद जल्द ही पूरी होती दिख रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धनुष-कृति की 'तेरे इश्क में' बनी 100 करोड़ की ग्लोबल हिट
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन मामूली गिरावट जरूर देखने को मिली, लेकिन वैश्विक स्तर पर फिल्म लगातार मजबूत कमाई कर रही है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News