Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार, अफवाहों पर टीम ने तोड़ी चुप्पी

उनकी तबीयत में अब धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। सोमवार को कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन उनकी टीम ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है।

10 Nov 2025

धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार, अफवाहों पर टीम ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उनकी तबीयत में अब धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। सोमवार को कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन उनकी टीम ने इन खबरों को पूरी तरह अफवाह बताया है।

टीम ने दी स्वास्थ्य पर अपडेट

धर्मेंद्र की टीम ने बताया कि एक्टर की हालत स्थिर है और वे डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। टीम ने कहा, 'धर्मेंद्र जी की तबीयत में सुधार हो रहा है, चिंता की कोई बात नहीं है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फैलाई जा रही वेंटिलेटर वाली खबरें गलत हैं।" टीम ने यह भी अपील की कि फैंस अफवाहों पर ध्यान न दें और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करें।

धर्मेंद्र के फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं। कई लोगों ने उनके पुराने फोटो और फिल्मों के क्लिप शेयर करते हुए लिखा कि 'हीमैन ऑफ बॉलीवुड' जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।

वर्कफ्रंट

काम की बात करें तो धर्मेंद्र जल्द ही नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगे। यह फिल्म परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है। इसमें उनके साथ अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और सिमर भाटिया जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिलहाल, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के साथी कलाकार धर्मेंद्र की जल्दी रिकवरी की उम्मीद कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मेंद्र के स्वास्थ्य में सुधार, अफवाहों पर टीम ने तोड़ी चु
उनकी तबीयत में अब धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। सोमवार को कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि धर्मेंद्र को वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन उनकी टीम ने इन खब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News