Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन हब -मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

उन्होंने कहा कि लाखों पर्यटकों से इतनी कम आय होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और सरकार इस व्यवस्था को खत्म करेगी

15 Jun 2026

दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन हब -मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के दीघा को आने वाले दिनों में विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही मंदारमणि और ताजपुर समुद्र तट को भी नए रूप में सजाने की योजना बनाई गई है। यह घोषणा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार रात दीघा-शंकरपुर विकास परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद की।
करीब दो घंटे चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिले में समुद्र, कृषि और उद्योग जैसी सभी संभावनाएं मौजूद हैं। यदि सही तरीके से विकास किया जाए तो यह जिला राज्य के सबसे आगे रह सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान विकास कार्य ठप थे और अस्पतालों की स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है
मुख्यमंत्री ने दीघा स्टेट जनरल अस्पताल की खराब व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यहां पर्याप्त आईसीयू बेड, एंबुलेंस और जरूरी चिकित्सा सुविधाओं की भारी कमी है। हाल ही में अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की समुद्र में डूबने से हुई मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा और इलाज की बेहतर व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए 100 बेड का अस्पताल, पांच आईसीयू बेड और विशेषज्ञ डॉक्टरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया कि नयाचार में बनने वाले मत्स्य हब, हल्दिया बंदरगाह के पुनर्विकास और दादनपात्रबाड़ इलाके में गहरे समुद्री बंदरगाह परियोजना पर भी चर्चा हुई। उनका कहना है कि इससे पूरे जिले की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि दीघा आने वाले पर्यटकों से लिया जाने वाला 10 रुपये का विकास शुल्क एक जुलाई से बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाखों पर्यटकों से इतनी कम आय होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और सरकार इस व्यवस्था को खत्म करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दीघा बनेगा विश्वस्तरीय पर्यटन हब -मुख्यमंत्री शुभेंदु
उन्होंने कहा कि लाखों पर्यटकों से इतनी कम आय होना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और सरकार इस व्यवस्था को खत्म करेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News