इस गिरफ्तारी से टॉलीवुड के कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने राहत महसूस की है
कोलकाता। छेड़छाड़ सहित विभिन्न आऱोपों के तहत गिरफ्तार किये गये तृणणूल नेता सरूप विश्वास मामले को लेकर राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। शुक्रवार क इस विषय पर पूछे जाने पर दिलीप घोष ने कहा, “लोगों को अब पता चलना चाहिए कि वह कितना अत्याचारी था। इन लोगों ने वर्षों तक सत्ता का दुरुपयोग किया है। लंबे समय तक लोग डर के कारण कुछ नहीं बोल पाए। अब लोग शिकायत कर रहे हैं। देश में कानून है और गलत काम करने वालों को कोई छूट नहीं मिलेगी।”
उल्लेखनीय है क वरिष्ठ तृणमूल नेता ओर राज्य के पूर्व मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास को गुरुवार शाम पुलिस ने शीलभंग (छेड़छाड़) और शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी से टॉलीवुड के कलाकारों और फिल्म जगत से जुड़े कई लोगों ने राहत महसूस की है। इनमें से कई लोगों ने सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।