राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने गहरा आशा व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बार उनका लक्ष्य पिछले चुनाव की तुलना में अधिक वोट लेकर जीत हासिल करना है।
खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार बने दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है, जिसके लिए वह आभारी हैं। मंगलवार सुबह मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने महसूस किया कि मुझे उम्मीदवार बनाना चाहिए, इसलिए यह घोषणा की गई। हमें पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में इसे स्वीकार करना होगा और चुनाव में जीत सुनिश्चित करनी होगी। हमारा लक्ष्य है कि पिछले चुनाव में भाजपा जितने वोट हासिल किए थे, उससे अधिक वोट लेकर हम जीतें।
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।