Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

दिलीप घोष का अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला, कहा - कानून से बच नहीं पाएंगे, जेल जाना तय

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी कानून से बचने के लिए बीमारी का नाटक कर रहे हैं, लेकिन वे बच नहीं पाएंगे और उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा।

04 Jun 2026

दिलीप घोष का अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला, कहा - कानून से बच नहीं पाएंगे, जेल जाना तय

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी कानून से बचने के लिए बीमारी का नाटक कर रहे हैं, लेकिन वे बच नहीं पाएंगे और उन्हें जेल जाना ही पड़ेगा।

न्यू टाउन इलाके में प्रातःकालीन सैर के दौरान गुरुवार सुबह मीडिया से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि इससे पहले भी तृणमूल कांग्रेस के कई नेता जैसे पार्थ चटर्जी और अनुब्रत मंडल बीमारी का बहाना बनाकर कानून से बचने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन अंततः उन्हें जेल जाना पड़ा।

दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में हुए कथित भ्रष्टाचार का पैसा अभिषेक बनर्जी तक पहुंचा है। उन्होंने दावा किया कि कोयला तस्करी, बालू खनन और पशु तस्करी जैसे मामलों से जुड़ा धन राज्य में शीर्ष स्तर तक गया और इसमें अभिषेक बनर्जी की भूमिका रही है।

तृणमूल कांग्रेस में हालिया राजनीतिक हलचल और विधायकों के बीच मतभेद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में जो स्थिति बनी है, वह पहले से ही अपेक्षित थी। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का भविष्य समाप्ति की ओर है और यह संगठन अब टूट की ओर बढ़ रहा है।

दिलीप घोष ने यह भी कहा कि अभिषेक बनर्जी का तृणमूल कांग्रेस से कभी वास्तविक जुड़ाव नहीं रहा और वे केवल ममता बनर्जी के भतीजे होने संबंध के कारण राजनीति में आगे बढ़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में भ्रष्टाचार और वसूली की प्रवृत्ति लंबे समय से चल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह राज्य में कथित अवैध निर्माण और कार्रवाई हो रही है, उसी तरह तृणमूल कांग्रेस पर भी राजनीतिक स्तर पर कार्रवाई होनी चाहिए और इस पार्टी का अंत आवश्यक है। घोष ने कहा, "अभिषेक बनर्जी कानून से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इससे पहले इनके नेताओं ने भी ऐसा किया था कि वे अस्पताल में हैं। टीएमसी खत्म हो रही है और इस पार्टी का यही भविष्य था। टीएमसी के नाम ने बंगाल को 15 सालों में बर्बाद कर दिया। टीएमसी को लोग नहीं देखना चाहते हैं।"

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिलीप घोष का अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला, कहा - कानून से बच न
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News