Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा— बंगाल के इतिहास की सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प

घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना ही एकमात्र रास्ता बचा है।

20 Apr 2025

दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा— बंगाल के इतिहास की सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति शासन ही एकमात्र विकल्प

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोलते हुए उन्हें राज्य के इतिहास की "सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री" करार दिया। घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना ही एकमात्र रास्ता बचा है।

दिलीप घोष ने बीजेपी नेता और अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की उस मांग का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने राज्य में राष्ट्रपति शासन और चुनाव के दौरान दो महीने के लिए सेना की तैनाती की बात कही थी। घोष ने कहा कि वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि जनता की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सैन्य बलों की तैनाती आवश्यक हो गई है।

उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी बंगाल संभालने में असमर्थ हैं। अगर राष्ट्रपति शासन नहीं लागू हुआ, तो लोगों की जान-माल की सुरक्षा नहीं रह पाएगी। वह गुंडों और हथियारों के बल पर चुनाव जीतने की तैयारी कर रही हैं, जो राज्य के लिए बेहद खतरनाक है।”

घोष ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह हमेशा दूसरों पर दोष मढ़ती हैं और खुद कोई जिम्मेदारी नहीं लेतीं। उन्होंने कहा, “वो कोई काम नहीं करतीं, संकट नहीं संभाल पातीं और हमेशा दूसरों को दोष देती हैं। अब जनता को भी समझ आ गया है कि वह सच बोलने लायक भी नहीं रहीं।”

बीजेपी नेता ने यह भी दावा किया कि हालिया हिंसा और अव्यवस्था के दौरान बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर पीड़ितों की मदद कर रहे हैं, जबकि प्रशासन पूरी तरह नदारद है। उन्होंने कहा, “हमारे कार्यकर्ता बेघर हुए लोगों की मदद में जुटे हैं, लेकिन पत्रकारों को घटनास्थलों पर जाने से रोका जा रहा है। असामाजिक तत्व खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस कहीं नजर नहीं आ रही। राज्य सरकार के आदेश पर ही पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है।”

दिलीप घोष ने अंत में कहा कि अब बंगाल की जनता को ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने कहा, “बीएसएफ की तैनाती की मांग तेज होती जा रही है। ममता बनर्जी पर अब कोई विश्वास नहीं करता।”
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिलीप घोष का ममता बनर्जी पर तीखा हमला, कहा— बंगाल के इतिहास
घोष ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करना ही एकमात्र रास्ता बचा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News