Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

ममता बनर्जी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें पर दिलीप घोष ने किया तंज

गुरुवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए, आखिर जाएंगी कहां? बार-बार वहीं लौटना पड़ता है।”

11 Jun 2026

ममता बनर्जी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें पर दिलीप घोष ने किया तंज

सिलीगुड़ी। तृणमूल कांग्रेस में जारी बिखराव और ममता बनर्जी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने तंज किया है। गुरुवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए, आखिर जाएंगी कहां? बार-बार वहीं लौटना पड़ता है।” सायनी घोष और यूसुफ को लेकर चल रही अटकलों पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “पूरा स्कोर हो जाने दीजिए।”

दिलीप घोष ने आगे कहा, “मैंने पहले ही कहा था, जिस दिन यह पार्टी हारेगी, उसी दिन इसका अंत हो जाएगा। नेता भाग रहे हैं और जनता उन्हें नकार रही है।”

पार्टी में टूट को लेकर उन्होंने कहा कि “तृणमूल एक गैंग की तरह थी, डी-कंपनी जैसी। स्वार्थी लोग आए थे और हारते ही चले गए। इस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है।”

वहीं अपने दौरे के दौरान विकास के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि महकमा परिषद के पास बुनियादी ढांचा नहीं है। “चुनाव हो चुका है, प्रतिनिधि मौजूद हैं, उनके साथ बैठक की जाएगी और परिषद को व्यवस्थित किया जाएगा। समस्याओं की पहचान कर समाधान किया जाएगा।”

बता दें कि दिलीप घोष अपनी पत्नी के साथ बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से चिलापाता के लिए रवाना हुए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें पर दिलीप घो
गुरुवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा, “ममता बनर्जी को कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए, आखिर जाएंगी कहां? बार-बार वहीं लौट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News