Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

तृणमूल के अंदरूनी विवाद पर दिलीप घोष ने किया कटाक्ष

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अस्थायी राज्य कार्यालय को लेकर चल रहे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

04 Jul 2026

तृणमूल के अंदरूनी विवाद पर दिलीप घोष ने किया कटाक्ष

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अस्थायी राज्य कार्यालय को लेकर चल रहे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

शनिवार सुबह कोलकाता के इको पार्क में प्रातः भ्रमण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में दिलीप घोष ने कहा कि पार्टी कार्यालय पर ताला लगाना और कब्जे की कोशिश करना गलत है। उन्होंने कहा, "घर के मालिक किसे अधिकार देंगे, यह देखने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। खुद ही ताला लगाया जा रहा है। यह उचित नहीं है। मेरा मानना है कि इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।"

दरअसल, साइंस सिटी के निकट स्थित तृणमूल भवन में पिछले कुछ वर्षों से मरम्मत का काम चल रहा है। इसी कारण कुछ समय पहले तृणमूल कांग्रेस का राज्य कार्यालय अस्थायी रूप से मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के एक भवन में स्थानांतरित किया गया था। शुक्रवार रात पार्टी के एक विद्रोही गुट ने वहां पहुंचकर नया बैनर लगा दिया और मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इसके बाद पार्टी के दोनों गुटों के बीच कार्यालय को लेकर विवाद तेज हो गया।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप घोष ने कहा कि पहले तृणमूल के स्थानीय नेता आपस में मारपीट और बमबाजी करते थे, जिसमें आम लोगों को नुकसान उठाना पड़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि अब वही प्रवृत्ति पार्टी के भीतर दिखाई दे रही है और अपने ही कार्यालय पर ताला लगाया जा रहा है।

दिलीप घोष ने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता में रहने के दौरान तृणमूल कांग्रेस विपक्षी दलों के पार्टी कार्यालयों पर ताला लगाने का काम करती थी। उन्होंने कहा कि 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के कई पार्टी कार्यालयों पर ताले लगाए गए थे और अब वही स्थिति तृणमूल कांग्रेस के अपने कार्यालयों में देखने को मिल रही है।

तृणमूल कांग्रेस की वर्तमान स्थिति की तुलना करते हुए दिलीप घोष ने फीफा फुटबॉल विश्व कप का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह मजबूत मानी जाने वाली टीम को अपेक्षाकृत कमजोर टीम चुनौती दे रही है, उसी तरह कभी बेहद मजबूत मानी जाने वाली तृणमूल कांग्रेस आज अपने ही भीतर गुटबाजी और कार्यालय पर कब्जे की लड़ाई से जूझ रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल के अंदरूनी विवाद पर दिलीप घोष ने किया कटाक्ष
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के अस्थायी राज्य कार्यालय को लेकर चल रहे विवाद पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News