Please wait
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक Sudhir wins historic लोक परीक्षाओं में नकल पर शिकंजा और कसेगा, संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश Sudhir wins historic ऑपरेशन 'नवजीवन-II' में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण Sudhir wins historic प्रधानमंत्री से मिले असम के सांसद, बाढ़ की स्थिति से कराया अवगत Sudhir wins historic पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic

दिनहाटा : नामांकन दाखिले के दौरान तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प

फिलहाल इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल तैनात है

02 Apr 2026

दिनहाटा : नामांकन दाखिले के दौरान तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प

कूचबिहार। जिले के दिनहाटा में विधानसभा चुनाव 2026 के नामांकन के दौरान बुधवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। एसडीओ कार्यालय परिसर में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।
तृणमूल उम्मीदवार और उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा सुबह करीब साढ़े 11 बजे नामांकन दाखिल करने पहुंचे। उनके कुछ ही मिनट बाद भाजपा उम्मीदवार अजय राय भी अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे।
आरोप है कि अजय राय के दफ्तर में प्रवेश के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाने शुरू कर दिए, जिसके जवाब में भाजपा समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच माहौल गरमा गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस और केंद्रीय बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा। दफ्तर के बाहर जमा तृणमूल समर्थकों को हटाने के दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को काबू में करने के लिए सुरक्षा बलों को सख्ती बरतनी पड़ी।
फिलहाल इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल तैनात है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नामांकन दाखिले के दौरान तृणमूल और भाजपा समर्थकों में झड़प
फिलहाल इलाके में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल तैनात है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News