Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

बंगाल में मदरसों का सर्वे शुरू करने का निर्देश, पांच जुलाई तक मांगी जिलावार रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों का सर्वे शुरू करने का निर्देश दिया है। नवान्न की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पांच जुलाई तक जिलावार रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। रिपोर्ट में मदरसों से जुड़ी हर प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

06 Jun 2026

बंगाल में मदरसों का सर्वे शुरू करने का निर्देश, पांच जुलाई तक मांगी जिलावार रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों का सर्वे शुरू करने का निर्देश दिया है। नवान्न की ओर से सभी जिलाधिकारियों को पांच जुलाई तक जिलावार रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। रिपोर्ट में मदरसों से जुड़ी हर प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कदम प्रशासनिक कार्यों और मदरसा शिक्षा की बेहतर योजना बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर छात्रों के हित में आवश्यक कदम उठाने, मदरसों के रखरखाव और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बनाई जाएगी।

सरकार का कहना है कि इस सर्वे से यह भी पता लगाया जा सकेगा कि कहीं किसी मदरसे में कोई अनियमितता या अवैध गतिविधि तो नहीं चल रही है। यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हालांकि, राज्य सरकार ने यह भी आश्वासन दिया है कि इस सर्वे के आधार पर किसी मदरसे को बंद नहीं किया जाएगा और न ही छात्रों को पढ़ाई से वंचित किया जाएगा। मदरसों में वर्तमान की तरह शिक्षण कार्य जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि, कुछ दिन पहले राज्य के मदरसा शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर सभी मदरसों में कक्षाएं शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा के दौरान ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य किया था। 19 मई को जारी इस निर्देश में कहा गया था कि प्रत्येक दिन विद्यालय की प्रार्थना सभा में ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया जाएगा।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में मदरसों का सर्वे शुरू करने का निर्देश, पांच जुलाई त
पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों का सर्वे शुरू करने का निर्देश दिया है। नवान्न की ओर से सभी जिलाधिकारियों को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News