Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

डायरेक्टर ऑफ सिक्योरिटी मनोज वर्मा के पुत्र साइबर ठगी के शिकार, ओडिशा से एक गिरफ्तार

इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने लालबाजार स्थित साइबर थाने में एक नई 24 घंटे की समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की

11 Feb 2026

डायरेक्टर ऑफ सिक्योरिटी मनोज वर्मा के पुत्र साइबर ठगी के शिकार, ओडिशा से एक गिरफ्तार

कोलकाता। महानगर के पूर्व पुलिस आयुक्त और वर्तमान डायरेक्टर ऑफ सिक्योरिटी मनोज वर्मा के पुत्र पीयूष वर्मा से साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस महकमे और लालबाजार में हड़कंप मचा दिया है। ठगों ने पीयूष के बैंक खाते से 30 हजार रुपये उड़ा लिए, जिसकी शिकायत उन्होंने लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस समय की है जब पीयूष अपनी उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे। दिल्ली में रहने के लिए वे ऑनलाइन माध्यम से किराये का फ्लैट तलाश रहे थे। इसी दौरान फ्लैट के लेन-देन के नाम पर उन्होंने एक यूपीआई  आईडी के जरिए भुगतान किया। भुगतान के कुछ समय बाद ही उनके खाते से धोखाधड़ी कर 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। ठगी का अहसास होते ही उन्होंने कोलकाता पुलिस के साइबर सेल से संपर्क किया। शिकायत मिलते ही हरकत में आई कोलकाता पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर ओडिशा से राकेश प्रधान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
हालांकि, पूछताछ में आरोपी राकेश ने चौंकाने वाला दावा किया है। उसने पुलिस को बताया कि उसके बैंक खाते का संचालन दिल्ली के दो अन्य युवक, संजय और अक्षय कर रहे थे। फिलहाल पुलिस राकेश को हिरासत में लेकर मुख्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस आयुक्त ने जारी किया 24 घंटे का हेल्पलाइन नंबर साइबर अपराध की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए कोलकाता पुलिस अब बेहद सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने लालबाजार स्थित साइबर थाने में एक नई 24 घंटे की समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की। अधिकारियों ने बताया कि अब नागरिक 1800-3450066 पर किसी भी समय कॉल कर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज करा सकते हैं या मदद ले सकते हैं। 
पुलिस आयुक्त ने अपील की है कि यदि किसी को ठगी का अंदेशा हो, तो वह गोल्डन ऑवर (शुरुआती समय) में ही इस नंबर पर सूचित करे, ताकि ठगी गई राशि को बैंक स्तर पर फ्रीज कर बचाया जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा के पुत्र साइबर ठगी के शिकार
इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार ने लालबाजार स्थित साइबर थाने में एक नई 24 घंटे की समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News