Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

ओम बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में शुरू हुई चर्चा

चर्चा की शुरुआत में ही कुछ सदस्यों ने अध्यक्षीय आसन पर पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल के होने पर आपत्ती जताई। नियमों का हवाला देते हुए इन विपक्षी सदस्यों ने मांग की कि प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कौन अध्यक्षीय आसन पर होगा यह सदन निर्धारित करेगा।

10 Mar 2026

ओम बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में शुरू हुई चर्चा

नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने को लेकर प्रस्ताव पर चर्चा शुरु हुई। प्रस्ताव कांग्रेस नेता मोहम्मद जावेद ने प्रस्तुत किया। इस दौरान अध्यक्षीय आसन पर पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल मौजूद थे। प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।

चर्चा की शुरुआत में ही कुछ सदस्यों ने अध्यक्षीय आसन पर पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल के होने पर आपत्ती जताई। नियमों का हवाला देते हुए इन विपक्षी सदस्यों ने मांग की कि प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कौन अध्यक्षीय आसन पर होगा यह सदन निर्धारित करेगा।

एआईएमआईएम सदस्य असद्दुदीन औवेसी ने कहा कि सदन की नियमों के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन की अनुमति के बिना अध्यक्षीय आसन पर पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति गलत है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और तृणमूल नेता सौगत राय ने इसी को दोहराया।

दूसरी ओर सत्ता पक्ष से निशिकांत दुबे और रविशंकर प्रसाद ने इसका विरोध किया। दोनों ने कहा कि संविधान कहता है कि अध्यक्ष को हटाने के लिए अध्यक्षीय आसन पर कौन होगा यह सदन की नियमावली तय करेगी। नियमावली कहती है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के न होने पर पीठासीन अधिकारी सदन संचालित करेंगे।

इसके बाद चर्चा प्रारंभ हुई और इसकी अनुमति प्रदान करने के लिए 50 से अधिक विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ओम बिरला को अध्यक्ष पद से हटाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में शु
चर्चा की शुरुआत में ही कुछ सदस्यों ने अध्यक्षीय आसन पर पीठासीन अधिकारी जगदंबिका पाल के होने पर आपत्ती जताई। नियमों का हवाला देते हुए इन विपक्षी सदस्यों ने मांग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News