Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के नए रास्ते खोजने के मुद्दे पर हुई चर्चा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने समकक्ष और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ इंडिया-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस मिनिस्टर्स डायलॉग की सह-अध्यक्षता की। इस डायलॉग में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई प्रगति का आकलन करने के साथ ही आपसी सहयोग के नए रास्ते खोजने के मुद्दे पर चर्चा की गई। भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी आने वाले वर्षों में लगातार प्रगति करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

01 Jun 2026

ऑस्ट्रेलिया के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के नए रास्ते खोजने के मुद्दे पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने समकक्ष और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ इंडिया-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस मिनिस्टर्स डायलॉग की सह-अध्यक्षता की। इस डायलॉग में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में हुई प्रगति का आकलन करने के साथ ही आपसी सहयोग के नए रास्ते खोजने के मुद्दे पर चर्चा की गई। भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा साझेदारी आने वाले वर्षों में लगातार प्रगति करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ द्विपक्षीय वार्ता करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं आपकी सरकार को हाल ही में जारी की गई 2026 की 'राष्ट्रीय रक्षा रणनीति' और 'एकीकृत निवेश कार्यक्रम' के लिए बधाई देना चाहूंगा। आज की चर्चा के दौरान मैं इस नीति दस्तावेज पर और भारत-ऑस्ट्रेलिया के रक्षा संबंधों में विकास की संभावनाओं पर आपके विचारों को जानने के लिए उत्सुक हूं।" उन्होंने कहा कि हमने मिलकर द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के संपूर्ण दायरे की समीक्षा की और इसे और अधिक बढ़ाने के तरीकों और उपायों पर चर्चा की।

राजनाथ सिंह ने दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों के संवाद से पहले नई दिल्ली पहुंचने पर ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री मार्लेस का स्वागत किया। बाद में रिचर्ड मार्लेस को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में तीनों सेनाओं की ओर से 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि और नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की मौजूदगी में 'डिफेंस मिनिस्टर्स डायलॉग' में रक्षा सहयोग की समीक्षा करने के साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नए अवसरों की तलाश की गई।

रिचर्ड मार्लेस का यह दौरा अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया में हुई पहली 'डिफेंस मिनिस्टर्स डायलॉग' के बाद हो रहा है और यह इंडिया-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बढ़ती रफ्तार को दिखाता है। ऑस्ट्रेलिया, भारत के खुले, सबको साथ लेकर चलने वाले और खुशहाल इंडो-पैसिफिक के विजन में एक अहम साझेदार है। यह दौरा भारत-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस पार्टनरशिप की बढ़ती मजबूती को भी प्रदर्शित करता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलिया के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के नए रास्ते खोजने
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में अपने समकक्ष और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस के साथ इंडिया-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस मिनिस्टर्स डा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News