Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अलीपुरद्वार में अवैध शराब के अड्डे पर विवाद, युवक की हत्या

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार

12 Jan 2026

अलीपुरद्वार में अवैध शराब के अड्डे पर विवाद, युवक की हत्या

अलीपुरद्वार। किराना दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब के अड्डे पर हुए विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज घटना रविवार रात अलीपुरद्वार-1 ब्लॉक के पूर्व कठलबाड़ी ग्राम पंचायत अंतर्गत पश्चिम काठलबाड़ी गांव में घटी है। मृतक की पहचान संजय तालुकदार (30) के रूप में हुई है। मृतक के पिता सुभाष तालुकदार भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पश्चिम कठलबाड़ी गांव के श्मशान मंदिर मोड़ पर बिमान बर्मन की एक किराना दुकान है। आरोप है कि इस दुकान में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। रविवार रात संजय तालुकदार वहां पहुंचा, जिसके बाद दुकान मालिक और उसके परिवार के सदस्यों के साथ विवाद शुरू हो गया।
कुछ लोगों का कहना है कि विवाद शराब के पैसे को लेकर हुआ, जबकि अन्य का दावा है कि संजय ने अवैध शराब के कारोबार का विरोध किया था। विवाद के दौरान संजय ने धारदार हथियार निकाल लिया, जिसके बाद बिमान बर्मन, उसके भाई बिप्लब बर्मन और पिता परेश बर्मन ने उसी हथियार से संजय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
अपने बेटे को बचाने आए सुभाष तालुकदार पर भी आरोपितों ने हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर सोनापुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पांचकोलगुड़ी ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने संजय तालुकदार को मृत घोषित कर दिया। सुभाष तालुकदार की हालत गंभीर होने पर उन्हें अलीपुरद्वार जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के बाद से तीनों आरोपित बिमान बर्मन, उसका भाई और पिता फरार हैं। पुलिस ने सोमवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
मृतक के परिवार ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है, हालांकि इलाके के कुछ लोगों का कहना है कि संजय की छवि बहुत अच्छी नहीं थी। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अलीपुरद्वार में अवैध शराब के अड्डे पर विवाद, युवक की हत्या
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था शराब का कारोबार





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News