Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

सतना और मैहर की जिला अदालतों को मिली जहरीली गैस के बमों से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

जानकारी के अनुसार, सतना की जिला नयायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर एक बजे फटेंगे।

20 Mar 2026

सतना और मैहर की जिला अदालतों को मिली जहरीली गैस के बमों से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

सतना। मध्य प्रदेश के सतना और मैहर की जिला न्यायालयों काे जहरीली गैस के बमों से उड़ाने की धमकी का मामला सामने आया है। जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सतना की जिला नयायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के दफ्तरों में 15 जहरीली गैस के बम लगाए गए हैं, जो दोपहर एक बजे फटेंगे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को बम निरोधी दस्ता भेजने और सतना सहित मैहर, अमरपाटन व अन्य तहसील न्यायालयों की सुरक्षा जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

आदेश के तहत बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड को जिला न्यायालय परिसर में तैनात किया गया, साथ ही सतना के अलावा मैहर, अमरपाटन और अन्य तहसील न्यायालयों में भी व्यापक सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने न्यायालय परिसरों को अस्थायी रूप से खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया। संदिग्ध वस्तुओं की जांच के लिए हर कोने को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ऐहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सतना के पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है। मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी प्रवेश द्वारों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

वहीं प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए टीमें मुस्तैद हैं। हालांकि प्राथमिक जांच में किसी तरह के बम कोर्ट परिसर में नहीं मिले. अब पुलिस मेल के संबंध में जांच कर रही है।

बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले रीवा और छत्तीसगढ़ की अदालतों सहित देश के कई इलाकों में इस तरह की धमकी मिल चुकी है। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि ई-मेल कहां से और किसने भेजा है। पहले भी जो धमकियां मिली उसमें जहरीली गैस से धमाके करने की बात कही गई थी। आशंका है कि दहशत फैलाने के लिए कुछ लोग अदालतों को इस तरह के ई-मेल भेजकर धमकी दे रहे हैं। पहले भी मिली इस तरह की धमकियों के बाद जब कोर्ट परिसर की जांच की गई तो उसमें कोई संदिग्ध सामान या बम नहीं मिला था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सतना और मैहर की जिला अदालतों को मिली जहरीली गैस के बमों से उ
जानकारी के अनुसार, सतना की जिला नयायालय की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज धमकी भरा मेल प्राप्त हुआ। मेल में दावा किया गया है कि कोर्ट और जज के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News