Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सोमवार सुबह मेट्रो सेवा में गड़बड़ी, आधे घंटे की देरी से छूटी पहली ट्रेन

दक्षिणेश्वर की थर्ड लाइन में तकनीकी समस्या के कारण निर्धारित समय पर पहली मेट्रो रवाना नहीं हो सकी। सामान्यतः दक्षिणेश्वर से पहली मेट्रो सुबह 6:55 बजे छूटती है, लेकिन सोमवार को यह 7:54 बजे रवाना हुई।

11 Aug 2025

सोमवार सुबह मेट्रो सेवा में गड़बड़ी, आधे घंटे की देरी से छूटी पहली ट्रेन

कोलकाता। सप्ताह के पहले कार्यदिवस की सुबह ही कोलकाता मेट्रो रेल सेवा में गड़बड़ी से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दक्षिणेश्वर की थर्ड लाइन में तकनीकी समस्या के कारण निर्धारित समय पर पहली मेट्रो रवाना नहीं हो सकी। सामान्यतः दक्षिणेश्वर से पहली मेट्रो सुबह 6:55 बजे छूटती है, लेकिन सोमवार को यह 7:54 बजे रवाना हुई।

इस बीच दमदम स्टेशन से पहली मेट्रो सुबह 7:30 बजे शहीद खुदीराम स्टेशन की ओर रवाना हुई। तकनीकी खामी के कारण दफ्तर, स्कूल और कॉलेज जाने वाले यात्रियों को समय से गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल हुई।

कोलकाता मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी रूपायन मित्रा ने बताया कि थर्ड लाइन में बिजली आपूर्ति बाधित होने से दक्षिणेश्वर से पहली मेट्रो नहीं चल पाई। उन्होंने कहा, “पहली ट्रेन दमदम स्टेशन से 7:30 बजे रवाना हुई, इसके बाद सेवाएं सामान्य हो गईं।”

कई यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि मेट्रो सेवा में तकनीकी दिक्कतें अब आम हो चुकी हैं। बेलगाछिया से एस्प्लानेड जाने वाली यात्री रमा सेन ने कहा, “मैं रोज सुबह पहली मेट्रो लेकर दफ्तर जाती हूं, जिससे ट्रैफिक जाम से बचकर जल्दी पहुंच जाती हूं। लेकिन आज जब मैं सुबह साढ़े सात बजे बेलगाछिया पहुंची, तो मेट्रो नहीं चल रही थी। मजबूरन मुझे बस लेनी पड़ी और दफ्तर देर से पहुंची।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सोमवार सुबह मेट्रो सेवा में गड़बड़ी, आधे घंटे की देरी से छूट
दक्षिणेश्वर की थर्ड लाइन में तकनीकी समस्या के कारण निर्धारित समय पर पहली मेट्रो रवाना नहीं हो सकी। सामान्यतः दक्षिणेश्वर से पहली मेट्रो सुबह 6:55 बजे छूटती है,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News