Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

मुस्लिम वोटों में बंटवारे से भाजपा को बढ़त : शुभेंदु अधिकारी

कई स्थानों पर मुस्लिम मतदाताओं ने अन्य दलों को समर्थन दिया, वहीं कुछ क्षेत्रों में भाजपा को भी मुस्लिम वोट मिले हैं

04 May 2026

मुस्लिम वोटों में बंटवारे से भाजपा को बढ़त : शुभेंदु अधिकारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के रुझानों के बीच इस बार मुस्लिम वोट केवल तृणमूल कांग्रेस को नहीं मिलने पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम वोटों में बंटवारे के कारण ही मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी भाजपा को अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।
सोमवार को मतगणना के दौरान मीडिया से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि शुरुआती रुझानों में भाजपा राज्य में स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि वे नंदीग्राम सीट से जीत की ओर अग्रसर हैं, जबकि भवानीपुर सीट पर उनकी कड़ी टक्कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से चल रही है।
प्रारंभिक रुझानों के अनुसार, मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर जैसे मुस्लिम बहुल जिलों में भी भाजपा को अच्छा समर्थन मिल रहा है। मालदा की 12 सीटों में से छह पर भाजपा आगे है, जबकि मुर्शिदाबाद की 22 सीटों में से आठ और उत्तर दिनाजपुर की नौ सीटों में से चार पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बड़ी संख्या में हिंदू मतदाता एकजुट होकर मतदान कर रहे हैं, जबकि मुस्लिम वोट अलग-अलग दलों में बंट गए हैं। कई स्थानों पर मुस्लिम मतदाताओं ने अन्य दलों को समर्थन दिया, वहीं कुछ क्षेत्रों में भाजपा को भी मुस्लिम वोट मिले हैं।
चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर नया दल बनाने वाले हुमायूं कबीर भी रेजिनगर और नवदा सीटों से आगे चल रहे हैं। माना जा रहा है कि इससे भी मुस्लिम वोट बैंक में विभाजन हुआ है। इसके अलावा कुछ मुस्लिम वोट वाम दलों और कांग्रेस के खाते में भी गए हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुस्लिम वोटों में बंटवारे से भाजपा को बढ़त : शुभेंदु अधिकारी
कई स्थानों पर मुस्लिम मतदाताओं ने अन्य दलों को समर्थन दिया, वहीं कुछ क्षेत्रों में भाजपा को भी मुस्लिम वोट मिले हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News