Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वा बेटों के माता-पिता

इस स्टार कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि उनके घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा करते हुए इस खास पल की खुशी अपने चाहने वालों के साथ बांटी। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

26 May 2026

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वा बेटों के माता-पिता

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और अभिनेता विवेक दहिया ने अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत कर दी है। इस स्टार कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि उनके घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा करते हुए इस खास पल की खुशी अपने चाहने वालों के साथ बांटी। खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।

दिव्यांका और विवेक ने पोस्ट में जुड़वा बच्चों की एक प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बच्चों ने हल्के नीले रंग के कपड़े पहने हुए हैं। हालांकि, कपल ने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आखिरकार इंतजार खत्म हुआ... हमारे लड़के आ गए हैं और जिंदगी पहले से ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए!" इसके साथ ही दोनों ने माता-पिता बनने के इस नए अध्याय के लिए फैंस से प्यार और आशीर्वाद भी मांगा।

गाैरतलब है कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने जुलाई 2016 में भोपाल में शादी की थी। शादी के करीब 10 साल बाद इस कपल के घर दोहरी खुशियां आई हैं। कुछ समय पहले ही दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में परिवार बढ़ाने के संकेत दिए थे। अब जुड़वा बेटों के जन्म के बाद टीवी इंडस्ट्री के सितारे और फैंस लगातार इस जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया बने जुड़वा बेटों के माता-प
इस स्टार कपल ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि उनके घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट साझा करते हुए इस





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News