Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

द्रमुक और कांग्रेस ने पारित नहीं होने दिया महिला आरक्षण विधेयक: अमित शााह्

इस गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल को रोक दिया। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) की सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार का अंत होगा और तमिलनाडु में करुणानिधि, उनके बेटे स्टालिन और फिर उनका बेटा वाली परिवारवादी राजनीति चल रही है।

19 Apr 2026

द्रमुक और कांग्रेस ने पारित नहीं होने दिया महिला आरक्षण विधेयक: अमित शााह्

चेन्नई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि महिलाओं को अधिकार देने वाले महिला आरक्षण विधेयक को द्रमुक और कांग्रेस ने संसद में पारित नहीं होने दिया। इस गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल को रोक दिया। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) की सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार का अंत होगा और तमिलनाडु में करुणानिधि, उनके बेटे स्टालिन और फिर उनका बेटा वाली परिवारवादी राजनीति चल रही है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के चलते ईरोड जिले के मोडक्कुरिची विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कृतिका के समर्थन में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अमित शाह के वहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकोें ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। अमित शाह का रोड शो शिवगिरि सरकारी अस्पताल क्षेत्र से शुरू हुआ और तीरन चिन्नमलाई की प्रतिमा के पास उन्होंने रोड शो पूरा कर वहां पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में एक सभा की।

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री ने हिंदी में भाषण दिया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) के महासचिव एडप्पडी पलानीस्वामी के नेतृत्व में एक मजबूत गठबंधन बना है। तमिलनाडु में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने पर राज्य की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाई जाएगी। शाह ने कहा कि द्रमुक सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार का अंत होगा। तमिलनाडु में करुणानिधि, उनके बेटे स्टालिन और फिर उनके बेटे की परिवारवादी राजनीति चल रही है और स्टालिन का एकमात्र लक्ष्य अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिकार देने वाले महिला आरक्षण विधेयक को द्रमुक और कांग्रेस ने पारित नहीं होने दिया। इस गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल को रोक दिया।

इसके बाद केंद्रीय मंत्री शाह ने गिंडी स्थित एक निजी स्टार होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 4:20 बजे मायलापुर कापालीश्वर मंदिर में अमित शाह दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे मायलापुर कापालीश्वर मंदिर के पास से शुरू होने वाले रोड शो में भाग लेंगे। मायलापुर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन और चेन्नई में चुनाव लड़ रहे अन्नाद्रमुक-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में वे वोट मांगेंगे। यह रोड शो शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे गिंडी के निजी स्टार होटल वापस जाएंगे। फिर रात 7:40 बजे चेन्नई हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


द्रमुक और कांग्रेस ने पारित नहीं होने दिया महिला आरक्षण विधे
इस गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल को रोक दिया। उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) की सरकार में चल रहे भ्रष्टाचार का अंत होगा और तमिलनाडु में करुणानिधि,





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News