Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह, सभी कार्यक्रम रद्द

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तीन दिन पहले सातारा स्थित अपने मूल गांव दरे गांव में गए थे। उसी समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिससे सातारा में उनका इलाज किया गया था।

02 Dec 2024

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को डॉक्टरों ने दी आराम करने की सलाह, सभी कार्यक्रम रद्द

मुंबई। महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सोमवार को डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। इसलिए एकनाथ शिंदे के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। शिंदे का आज दिल्ली दौरा भी रद्द कर दिया गया है।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तीन दिन पहले सातारा स्थित अपने मूल गांव दरे गांव में गए थे। उसी समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिससे सातारा में उनका इलाज किया गया था। इसके बाद एकनाथ शिंदे रविवार शाम को मुंबई लौटे थे और आज कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले थे, लेकिन आज सुबह अधिक थकान महसूस होने पर शिंदे की फिर से मेडिकल जांच की गई। इसके बाद डॉक्टरों ने शिंदे को घर पर आराम करने की सलाह दी है। इसके चलते शिंदे के आज के सभी नियोजित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, कार्यवाहक मुख्यमंत्री और राकांपा एपी के अध्यक्ष अजीत पवार सोमवार शाम को भावी मंत्री समूह पर चर्चा करने के लिए दिल्ली जाने वाले थे, लेकिन अब इस चर्चा के लिए देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ही दिल्ली जाएंगे और भावी मंत्री समूह के बारे में चर्चा करने वाले हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को डॉक्टरों ने दी आराम करन
कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तीन दिन पहले सातारा स्थित अपने मूल गांव दरे गांव में गए थे। उसी समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिससे सातारा में उनका इलाज किया गय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News