Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

डोमजुड़ की श्वेता और आर्यन पर 'पॉर्न साम्राज्य' चलाने के आरोप

जांच में विदेश कनेक्शन की आशंका

09 Jun 2025

डोमजुड़ की श्वेता और आर्यन पर 'पॉर्न साम्राज्य' चलाने के आरोप

हावड़ा। जिले के डोमजुड़ से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना ने सनसनी फैला दी है। एक महिला और उसका बेटा, जिन पर युवतियों को झांसा देकर उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेलने और शोषण करने का आरोप है, 48 घंटे पहले मामले के खुलासे के बाद से फरार हैं। मां-बेटे की जोड़ी —श्वेता खान उर्फ फूलटुसी और आर्यन —पर सॉफ्ट पोर्न वीडियो बनाने और सोशल मीडिया के जरिए लड़कियों को फंसाने का आरोप है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्वेता और आर्यन सोशल मीडिया पर आकर्षक वीडियो (रिल्स) बनाकर पैसा कमाते थे और इन्हीं वीडियो के माध्यम से लड़कियों को काम का झांसा देते थे। एक पीडि़त युवती ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर आर्यन से संपर्क होने के बाद वह डोमजुड़ स्थित उनके फ्लैट पर पहुंची थी। वहां उसे न केवल बार में काम करने के लिए मजबूर किया गया, बल्कि उस पर पोर्नोग्राफी और देह व्यापार से जुडऩे का दबाव भी डाला गया। जब पीडि़ता ने इन अनैतिक गतिविधियों में शामिल होने से इनकार किया, तो उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया गया। आरोप है कि युवती को घर का सारा काम कराया गया, जलती सिगरेट से शरीर पर दाग दिया गया और उसके बाल तक काट दिए गए। किसी तरह वह वहां से भागकर सोदपुर स्थित अपने घर पहुंची और मामले की जानकारी दी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि श्वेता और आर्यन लंबे समय से इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त थे। कई बार डोमजुड़ थाने में उनके खिलाफ लिखित शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उल्टा शिकायत करने वालों पर ही झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें चुप कराने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि श्वेता और आर्यन के पास हथियार भी रहते थे और उनका फ्लैट एक देह व्यापार अड्डे के रूप में इस्तेमाल होता था। इलाके में उनका खौफ इस कदर था कि कोई उनके खिलाफ खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। लेकिन अब जब पीडि़ता ने सामने आकर मामला उजागर किया है, तो पड़ोसी और अन्य लोग भी खुलकर आरोप लगा रहे हैं।
पुलिस को आशंका है कि मां-बेटे विदेश भाग चुके हैं। सूत्रों के अनुसार, श्वेता पहले भी कई बार बैंकॉक गई थी। अब जांच अधिकारी इस बात की तहकीकात कर रहे हैं कि वह बार-बार बैंकॉक क्यों जाती थी, किसके साथ जाती थी और उसका खर्च कौन उठाता था। इन यात्राओं का संबंध उसके कथित 'पॉर्न साम्राज्य' से जोड़ा जा रहा है। हावड़ा सिटी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि डोमजुड़ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल श्वेता और आर्यन की तलाश जारी है। पुलिस उन तमाम आरोपों की जांच कर रही है, जिनमें लड़कियों को फंसाकर अवैध काम में धकेलने और उन्हें प्रताडि़त करने की बात सामने आई है।
भाई भी फरार : सोदपुर की युवती उत्पीडऩ कांड में बड़ा खुलासा सामने आया है। आरियन और फूलटुसी के बाद अब फूलटुसी का भाई माशरुल खान भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन उसके बाद से माशरुल लापता है। यही माशरुल पहले दावा कर रहा था कि फूलटुसी से उसका कोई संबंध नहीं — लेकिन कई वीडियो में उसे आरियन के साथ डांस करते हुए साफ़ देखा गया। अब सवाल उठ रहा है कि क्या पूरा खान परिवार इस गोरखधंधे में शामिल था? फूलटुसी की माँ और दो और भाइयों से पहले ही पूछताछ कर रही है पुलिस। साथ ही परिवार को इलाके से बाहर ना जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि क्या फुलटूसी की बेटी इशिका फुलटूसी ने सेक्स रैकेट के कारण जान दी है ? अपनी मां के दुर्व्यवहार को सहन करने में असमर्थ इशिका ने आत्महत्या कर ली। उस समय फुलटूसी पर इशिका के एक अंदुल के दोस्त को फंसाने का आरोप लगाया था। उस समय पुलिस पर दबाव डाल कर फुलटूसी ने इशिका के एक दोस्त और एक सहेली के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार करवाया था। 
हालांकि, स्थानीय लोगों का दावा है कि इशिका की आत्महत्या के पीछे फुलटूसी और आर्यन का हाथ है। इशिका ने 30 जुलाई, 2021 को आत्महत्या कर ली थी। इशिका को उसके भाई और मां के साथ कई वीडियो में भी देखा गया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डोमजुड़ की श्वेता, आर्यन पर 'पॉर्न साम्राज्य' चलाने के आरोप
जांच में विदेश कनेक्शन की आशंका





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News