Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

राजग विधायक दल के नेता चुने गए डॉ. हिमंत बिस्व सरमा

आज असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में राजग विधायक दल के नेता के रूप में निवर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को सर्वसम्मति से चुन लिया गया ।

10 May 2026

राजग विधायक दल के नेता चुने गए डॉ. हिमंत बिस्व सरमा

गुवाहाटी। असम में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को होगा। आज असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में राजग विधायक दल के नेता के रूप में निवर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को सर्वसम्मति से चुन लिया गया ।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मौजूद रहे। नड्डा ने विधायक दल की बैठक में विधायकों से परामर्श के बाद डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को राजग विधायक दल का नेता चुने जाने की घोषणा की। डॉ. हिमंत बिस्व सरमा का नाम आठ वरिष्ठ विधायकों ने प्रस्तावित किया। रंजीत कुमार दास, बिश्वजीत दैमारी, अजंता नेओग, रामेश्वर तेली, राजदीप राय, अशोक सिंघल, पीयूष हजारिका, चक्रधर गोगोई ने उनके नाम का अनुमोदन किया। इसके बाद जेपी नड्डा ने डॉ. सरमा के नाम की घोषणा की। विधायक दल के नेता के नाम की घोषणा होते ही भारत माता की जय, जय श्री राम के नारों से पूरा भाजपा मुख्यालय गूंज उठा।

राजग नेत असम गण परिषद (अगप) के नेता अतुल बोरा एव बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) रिहन दैमारी ने भी प्रस्ताव दिया। मंच पर दोनों पर्यवेक्षकों के साथ ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, प्रदेश भाजपा प्रभारी, प्रदेश सांगठनिक महासचिव, अगप के अध्यक्ष अतुल बोरा, बीपीएफ के नेता रिहन दैमारी समेत अन्य कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 126 सीटों में से 82 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि, सहयोगी पार्टी असम गण परिषद (अगप) 10 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) 10 समेत कुल 102 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की है। उल्लेखनीय है कि आगामी 12 मई को गुवाहाटी के खानापाड़ा खेल मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। डॉ. सरमा कुछ देरबाद भाजपा मुख्यालय से लोक भवन के लिए रवाना होंगे। राज्यपाल से मिलकर अपनी सरकार के गठन के लिए दावा पेश करेंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


राजग विधायक दल के नेता चुने गए डॉ. हिमंत बिस्व सरमा
आज असम प्रदेश भाजपा मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में राजग विधायक दल के नेता के रूप में निवर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा को सर्वसम्मति से चुन लिया ग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News