Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

डॉ. मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार प्रमुख बनने के बाद पहली बार गृहनगर चटगांव पहुंचे

मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद आज सुबह पहली बार अपने गृहनगर चटगांव पहुंचे

14 May 2025

डॉ. मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार प्रमुख बनने के बाद पहली बार गृहनगर चटगांव पहुंचे

मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद आज सुबह पहली बार अपने गृहनगर चटगांव पहुंचे। मुख्य सलाहकार और उनके सहयोगियों को लेकर बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस का विमान सुबह लगभग 9:22 बजे चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, मोहम्मद यूनुस अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान चटगांव बंदरगाह का दौरा करेंगे और बंदरगाह के अंदर एनसीटी-5 परिसर में एक बैठक में भाग लेंगे। वह बंदरगाह और शिपिंग क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों, विभिन्न बंदरगाह उपयोगकर्ता संगठनों के प्रतिनिधियों और व्यापार निकायों के नेताओं के साथ विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इसके बाद चटगांव सर्किट हाउस जाएंगे। वहां कर्णफुली नदी पर कलुरघाट पुल की आधारशिला रखेंगे।

वह चंटगांव के अधिकारियों से शहर में जलभराव और शहर के ऑक्सीजन चौराहे से हाथजारी रोड पर यातायात के दबाव पर भी चर्चा करेंगे। यूनुस एक समारोह में चटगांव नेशनल हार्ट फाउंडेशन की जमीन के दस्तावेज भी सौंपेंगे। वह चटगांव विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह हाथजारी उपजिला में शिकारपुर संघ के तहत बथुआ गांव में अपने पैतृक घर का भी दौरा करेंगे।

द डेली स्टार अखबार के अनुसार, मुक्ति युद्ध मामलों के सलाहकार फारूक-ए-आजम, ऊर्जा सलाहकार डॉ. मोहम्मद फौजुल कबीर खान, शिक्षा सलाहकार सीआर अबरार, स्वास्थ्य सलाहकार नूरजहां बेगम, मत्स्य पालन और पशुधन सलाहकार फरीदा अख्तर, एसडीजी मामलों की प्रमुख समन्वयक लामिया मोर्शेद और मुख्य सलाहकार के प्रेस सचिव शफीकुल आलम मुख्य सलाहकार के साथ हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डॉ. मोहम्मद यूनुस पहली बार गृहनगर चटगांव पहुंचे
मुख्य सलाहकार डॉ. मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद आज सुबह पहली बार अपने गृहनगर चटगांव पहुंचे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News