Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राज्यपाल आर. एन. रवि ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्रवाद के आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संपूर्ण राष्ट्र आज कृतज्ञता और विनम्रता के साथ इस महान राष्ट्रवादी नेता, दूरदर्शी चिंतक और प्रखर विद्वान को नमन कर रहा है।
 

06 Jul 2026

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राज्यपाल आर. एन. रवि ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राष्ट्रवाद के आदर्श सदैव प्रेरणा देते रहेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संपूर्ण राष्ट्र आज कृतज्ञता और विनम्रता के साथ इस महान राष्ट्रवादी नेता, दूरदर्शी चिंतक और प्रखर विद्वान को नमन कर रहा है।

राज्यपाल ने सोमवार को साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत के इतिहास के अत्यंत महत्वपूर्ण दौर में राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि देश विभाजन के समय जब भारत की एकात्मता पर गंभीर संकट उत्पन्न हुआ था, तब उनके दृढ़ और अडिग नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया कि पश्चिम बंगाल भारत का अभिन्न अंग बना रहे।

उन्हाेंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्ण एकीकरण के उद्देश्य से डॉ. मुखर्जी का सर्वोच्च बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत बना रहा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त किए जाने के साथ डॉ. मुखर्जी के लंबे समय से संजोए गए संकल्प को मूर्त रूप मिला।

उन्होंने अपने संदेश में विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी विचारधारा और आदर्श भविष्य में भी देश तथा पश्चिम बंगाल को वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित बंगाल के निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन देते रहेंगे।

इस अवसर पर राज्यपाल आरएन रवि ने कोलकाता स्थित लोक भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि भी दी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर राज्यपाल आर. एन. रवि न
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि संपूर्ण राष्ट्र आज कृतज्ञता और विनम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News