Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में एबीटी सदस्य की गिरफ्तारी से दुबई कनेक्शन का खुलासा

हाल ही में, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा से सटे गांवों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है

01 Jan 2025

पश्चिम बंगाल में एबीटी सदस्य की गिरफ्तारी से दुबई कनेक्शन का खुलासा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के एक प्रमुख सदस्य साजिदुल इस्लाम की गिरफ्तारी के बाद उसके दुबई कनेक्शन का पता लगाया है। इस्लाम को 30 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले के नवादा इलाके से पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और असम पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया था। असम पुलिस को ट्रांजिट रिमांड पर सौंपे गए इस्लाम के बारे में जानकारी साझा की गई है।
सूत्रों के अनुसार, साजिदुल इस्लाम नवादा में एक बढ़ई के रूप में रह रहा था, लेकिन वह अक्सर अपने निवास से गायब रहता था। पड़ोसियों को उसने अपनी अनुपस्थिति का कारण पेशे से संबंधित काम बताया था।
एक अधिकारी ने यह भी बताया कि इस्लाम अक्सर बांग्लादेश के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले राज्यों का दौरा करता था। पिछले साल अक्टूबर में उसने दुबई की दो यात्राएं कीं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच कर रही हैं कि क्या उसकी दुबई यात्रा एबीटी से जुड़े किसी मिशन का हिस्सा थी। उसका संबंध एबीटी के एक और वांछित सदस्य शाद रदी उर्फ शब शेख से है, जो हाल ही में केरल से गिरफ्तार हुआ था। शाद रदी के पास मुर्शिदाबाद जिले के कांदी और हरिहरपाड़ा विधानसभा क्षेत्रों से जारी दो मतदाता पहचान पत्र पाए गए थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार एबीटी के सदस्य मुर्शिदाबाद और नदिया जैसे जिलों में सक्रिय होने की कोशिश कर रहे हैं। इन जिलों की अंतरराष्ट्रीय सीमा बांग्लादेश के साथ जुड़ी है, जो आसान घुसपैठ का रास्ता बनती है। जानकारी मिली है कि एबीटी के सदस्य सीमावर्ती गांवों के युवाओं को प्रभावित कर उन्हें स्लीपर सेल में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
हाल ही में, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा से सटे गांवों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। इन गांवों में बाहरी लोगों के अचानक किराए पर रहने की घटनाओं को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने घर मालिकों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी बाहरी व्यक्ति को बिना जांच-पड़ताल के किराए पर जगह न दें और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना जरूर दें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल; एबीटी सदस्य की गिरफ्तारी से दुबई कनेक्शन का खुलासा
हाल ही में, खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा से सटे गांवों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News