Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लगातार बारिश और डीवीसी द्वारा जल छोड़े जाने से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन सतर्क

दरअसल, झारखंड में हो रही मूसलधार बारिश के कारण दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) ने बिना राज्य सरकार को जानकारी दिए ही जलाशयों से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने नाराजगी जाहिर की है।

14 Jul 2025

लगातार बारिश और डीवीसी द्वारा जल छोड़े जाने से पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन सतर्क

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लगातार हो रही भारी बारिश और झारखंड से छोड़े गए पानी के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों, विशेषकर पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, हुगली और पूर्व बर्दवान में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

दरअसल, झारखंड में हो रही मूसलधार बारिश के कारण दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) ने बिना राज्य सरकार को जानकारी दिए ही जलाशयों से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने नाराजगी जाहिर की है।

राज्य के सिंचाई मंत्री मानस भुइयां ने कहा कि पिछले साल जून में मेदिनीपुर में 587.06 मिमी बारिश हुई थी, जबकि इस साल छह जुलाई तक 1126 मिमी बारिश हो चुकी है। अपने जीवन में मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। हम दोनों ओर से सैंडविच हो रहे हैं। एक तरफ भारी बारिश, दूसरी ओर डीवीसी की मनमानी। आज भी डीवीसी ने राज्य को बिना बताए 10 हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया। मैथन, पंचेत और दुर्गापुर बैराज मिलकर बंगाल को पूरी तरह सैंडविच बना रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं स्थिति पर नजर रख रही हैं और नियंत्रण कक्ष से नियमित निगरानी कर रही हैं। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री 24 घंटे में से 21 घंटे जागकर राज्य की निगरानी कर रही हैं। मैं खुद डेढ़ महीने से लगातार जिलों का दौरा कर रहा हूं। ग्रामीणों से हाथ जोड़कर अपील कर रहा हूं कि वे भी प्रशासन की मदद करें, तभी मिलकर हम इस आपदा से लड़ सकते हैं।

शनिवार को मंत्री ने पांशकुड़ा बीडीओ कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। पिछले साल पांशकुड़ा के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए थे। इस बार ऐसी स्थिति से निपटने के लिए मंत्री ने पर्याप्त खाद्य सामग्री, तिरपाल, दवाइयों आदि के भंडारण के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिले के पुलिस अधीक्षक सौम्यदीप भट्टाचार्य भी मौजूद थे।

सिंचाई मंत्री ने बताया कि प्रभावित जिलों के प्रशासन के साथ लगातार संपर्क रखा जा रहा है। राहत शिविर, सूखा भोजन, तिरपाल आदि की व्यवस्था की जा चुकी है। मुख्यमंत्री स्वयं पूरे हालात पर नजर रख रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लगातार बारिश और डीवीसी द्वारा जल छोड़े जाने से पश्चिम बंगाल
दरअसल, झारखंड में हो रही मूसलधार बारिश के कारण दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) ने बिना राज्य सरकार को जानकारी दिए ही जलाशयों से पानी छोड़ना शुरू कर दिया है। इसको





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News