Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

गैस नहीं मिलने से तमलुक मेडिकल कॉलेज कैंटीन में लकड़ी से बन रहा भोजन

कैंटीन के रसोईया अर्पण माइती ने बताया कि गैस संकट के कारण नाश्ते से लेकर मुख्य भोजन तक के मेनू में कटौती करनी पड़ी है

30 Mar 2026

गैस नहीं मिलने से तमलुक मेडिकल कॉलेज कैंटीन में लकड़ी से बन रहा भोजन

पूर्व मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के ताम्रलिप्त मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कैंटीन में रसोई गैस की कमी के कारण कर्मचारियों को अब लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति के चलते कैंटीन के दैनिक मेनू में भी कटौती करनी पड़ी है, जिससे कर्मचारियों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कैंटीन में प्रतिदिन अस्पताल के स्टाफ और विद्यार्थियों सहित लगभग 600 से 650 लोगों के लिए भोजन तैयार किया जाता है। इसके लिए रोजाना चार गैस सिलेंडरों की आवश्यकता होती है, लेकिन हाल के दिनों में केवल दो सिलेंडर ही उपलब्ध हो पा रहे हैं। गैस की कमी के कारण सोमवार से कैंटीन के सामने अस्थायी तंबू लगाकर दो मिट्टी के चूल्हों और दो टिन के चूल्हों में लकड़ी जलाकर खाना पकाया जा रहा है।
कैंटीन के रसोईया अर्पण माइती ने बताया कि गैस संकट के कारण नाश्ते से लेकर मुख्य भोजन तक के मेनू में कटौती करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति कब तक चलेगी, इसका अंदाजा नहीं है। इस समस्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है और समाधान का इंतजार किया जा रहा है।
कैंटीन के एक अन्य कर्मचारी अर्पण ने बताया कि गैस की कमी के कारण अब भात और सब्जी जैसे कई व्यंजन लकड़ी के चूल्हे पर बनाए जा रहे हैं, जबकि कुछ सीमित भोजन ही गैस पर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में काफी कठिनाई हो रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तमलुक मेडिकल कॉलेज कैंटीन में लकड़ी से बन रहा भोजन
कैंटीन के रसोईया अर्पण माइती ने बताया कि गैस संकट के कारण नाश्ते से लेकर मुख्य भोजन तक के मेनू में कटौती करनी पड़ी हैकैंटीन के रसोईया अर्पण माइती ने बताया कि गै





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News