Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तकनीकी गड़बड़ी के चलते हैदराबाद से फुकेत जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही लौटा

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से थाइलैंड के फुकेत के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX110 उड़ान तकनीकी कारणों से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद वापस लौट आई।

19 Jul 2025

तकनीकी गड़बड़ी के चलते हैदराबाद से फुकेत जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही लौटा

नई दिल्‍ली/हैदराबा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के हैदराबाद से फुकेत जाने वाले एक विमान को शनिवार सुबह तकनीकी समस्या के कारण उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, एयलाइंस ने फ्लाइट के लौटने की वजह का खुलासा नहीं किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से थाइलैंड के फुकेत के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX110 उड़ान तकनीकी कारणों से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद वापस लौट आई। ये फ्लाइट सुबह 6:40 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी, जो अपने निर्धारित समय से करीब 20 मिनट की देरी से थी।

फ्लाइटअवेयर के उड़ान ट्रैकिंग डेटा के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की बोइंग 737 मैक्स 8 (पंजीकरण VT-BWA) द्वारा संचालित उड़ान संख्‍या IX110 ने सुबह 6:41 बजे उड़ान भरी, लेकिन ये 6:57 बजे हैदराबाद लौट आई। इस फ्लाइट का कुल हवाई समय केवल 16 मिनट था। उड़ान को मूल रूप से सुबह 11:45 बजे फुकेत में उतरना था।

विमानन सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि चालक दल ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तुरंत कार्यवाही की। उन्‍होंने उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद वापस अपने बेस पर डायवर्ट कर दिया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तकनीकी गड़बड़ी के चलते हैदराबाद से फुकेत जा रहा एयर इंडिया क
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से थाइलैंड के फुकेत के लिए रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX110 उड़





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News