Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

भांगड़ में प्रत्याशियों की लंबी कतार के कारण हर बूथ पर लगेंगी दो-दो ईवीएम

स्थानीय प्रशासन अब इस दोहरी मशीन व्यवस्था के लिए मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देने की तैयारी में जुट गया है

16 Apr 2026

भांगड़ में प्रत्याशियों की लंबी कतार के कारण हर बूथ पर लगेंगी दो-दो ईवीएम

कोलकाता। भांगड़ विधानसभा क्षेत्र एक अनूठे कारण से चर्चा का केंद्र बन गया है। प्रदेश के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों के उलट भांगड़ में मतदान की प्रक्रिया इस बार बिल्कुल अलग और ऐतिहासिक होने जा रही है। निर्वाचन आयोग ने इस क्षेत्र के प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक के बजाय दो-दो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) लगाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पूरे बंगाल में भांगड़ एकमात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है, जहाँ मतदान के लिए इस प्रकार की विशेष तकनीकी व्यवस्था करनी पड़ी है। इस निर्णय के पीछे का मुख्य कारण भांगड़ में चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवारों की भारी संख्या है। 
निर्वाचन नियमावली के अनुसार, एक सामान्य ईवीएम यूनिट में कुल 16 बटन होते हैं। इनमें से 15 बटन विभिन्न दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होते हैं, जबकि 16वां बटन 'नोटाÓ (इनमें से कोई नहीं) के लिए तय रहता है। तकनीकी रूप से यदि किसी क्षेत्र में उम्मीदवारों की संख्या 15 से अधिक हो जाती है, तो एक मशीन में सभी के नाम और चुनाव चिन्ह समाहित करना संभव नहीं रह जाता। भांगड़ में इस बार कुल 19 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 7 प्रत्याशी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से हैं और 12 निर्दलीय मैदान में डटे हैं। इसी विवशता के चलते चुनाव आयोग को यहाँ प्रत्येक बूथ पर दो मशीनों को जोड़कर मतदान संपन्न कराने का आदेश देना पड़ा। दिलचस्प बात यह है कि चुनाव के शुरुआती चरण में राज्य के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति बनती दिखाई दे रही थी। कूचबिहार दक्षिण और करणदीघी जैसे विधानसभा क्षेत्रों में भी नामांकन के वक्त प्रत्याशियों की संख्या काफी अधिक थी, जिससे कयास लगाए जा रहे थे कि वहां भी दो-दो मशीनों की आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि, नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां उम्मीदवारों की संख्या घटकर 15 या उससे कम रह गई। अंतत: भांगड़ ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र बचा, जहां 19 उम्मीदवारों के डटे रहने के कारण दो मशीनों का उपयोग अनिवार्य हो गया है। अगर आंकड़ों और इतिहास पर गौर करें, तो बंगाल के चुनावी सफर में यह स्थिति विरल ही देखने को मिलती है। साल 2021 के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में ऐसी नौबत नहीं आई थी और सभी सीटों पर एक ही मशीन से मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई थी। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में कोलकाता दक्षिण और जादवपुर जैसी हाई-प्रोफाइल संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों की अधिकता के कारण दो ईवीएम का प्रयोग किया जा चुका है। 
आयोग का कहना है कि भांगड़ में यह व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए की गई है, ताकि मतदाताओं को अपना प्रतिनिधि चुनने में किसी तकनीकी बाधा का सामना न करना पड़े। स्थानीय प्रशासन अब इस दोहरी मशीन व्यवस्था के लिए मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देने की तैयारी में जुट गया है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भांगड़ में लंबी कतार के कारण हर बूथ पर लगेंगी दो-दो ईवीएम
स्थानीय प्रशासन अब इस दोहरी मशीन व्यवस्था के लिए मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देने की तैयारी में जुट गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News